फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Safety checks completed for 9 Boeing 787 Dreamliners; checks may result in flight delays: Air India

Air India: एअर इंडिया ने बताया- 9 बोइंग ड्रीमलाइनर विमानों की सुरक्षा जांच पूरी, कुछ उड़ानों में देरी संभव

Sat, 14 Jun 2025 04:51 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Sat, 14 Jun 2025 04:51 PM IST
विज्ञापन
Safety checks completed for 9 Boeing 787 Dreamliners; checks may result in flight delays: Air India
एअर इंडिया प्लेन - फोटो : amarujala.com

एअर इंडिया ने शनिवार को बताया कि उसने अपने नौ बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमानों की एक बार की सुरक्षा जांच पूरी कर ली है और विमानन नियामक डीजीसीए के निर्देशानुसार शेष 24 विमानों की जांच पूरी करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ा रहा है। 

विज्ञापन


अहमदाबाद में गुरुवार को एअर इंडिया के बोइंग 787-8 विमान की घातक दुर्घटना के मद्देनजर, नागरिक विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने शुक्रवार को विमान बेड़े की सुरक्षा जांच बढ़ाने के आदेश दिए थे। एअर इंडिया के पास 33 बोइंग 787-8/9 विमान हैं।
विज्ञापन


एयरलाइन ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "इनमें से कुछ जांचों के कारण कुछ लंबी दूरी के मार्गों पर उड़ान भरने वाले जेट्स की जांच में अधिक समय लग सकता है और इस कारण कुछ उड़ानों में देरी की आशंक है। खासकर उन हवाई अड्डों पर जहां परिचालन पर फिलहाल पांबंदी है। ग्राहकों को उड़ानों की किसी भी देरी के बारे में विधिवत सूचित किया जाएगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन


एयरलाइन ने बताया कि वह डीजीसीए की ओर से निर्देशित एकबारगी सुरक्षा जांच पूरी करने की प्रक्रिया में है। उन्होंने कहा, "ये जांच बोइंग 787 बेड़े पर उनके भारत लौटने से पहले की जा रही है, ताकि उन्हें अगले ऑपरेशन के लिए मंजूरी दी जा सके।"


एयरलाइन ने कहा, "एयर इंडिया ने बोइंग 787 विमानों में से नौ पर ऐसी जांच पूरी कर ली है तथा नियामक द्वारा दी गई समयसीमा के भीतर शेष 24 विमानों के लिए यह प्रक्रिया पूरी करने की दिशा में अग्रसर है।" एअर इंडिया के बेड़े में 26 लीगेसी बोइंग 787-8 और सात बोइंग 787-9 विमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed