फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Saab starts construction of new Carl-Gustaf factory in India

SaaB India: साब इंडिया ने हरियाणा में विनिर्माण सुविधा का किया उद्घाटन, रक्षा उत्पादों का होगा निर्माण

Mon, 04 Mar 2024 06:04 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 04 Mar 2024 06:04 PM IST
सार

SaaB India: साब (SAAB) स्वीडन की रक्षा उत्पादों का निर्माण करने वाली कंपनी है। यह कंपनी रक्षा परियोजनाओं के मामले में भारत में पहली बार 100% एफडीआई हासिल करने वाली कंपनी बन गई है। हरियाणा में स्थापित कंपनी में एंटी आर्मर, एंटी टैंक, बंकर और कार्ल-गुस्ताफ एम 4 रॉकेट लॉन्चर का भी निर्माण किया जाना है।

विज्ञापन
Saab starts construction of new Carl-Gustaf factory in India
स्वीडन के सचिव हाकन जेवरेल ने नई दिल्ली में रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने से मुलाकात की। - फोटो : Social Media

विस्तार

स्वीडन के अंतरराष्ट्रीय विकास सहयोग और विदेश व्यापार मंत्री के राज्य सचिव हाकन जेवरेल ने आज नई दिल्ली में रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने से मुलाकात की। इससे पहले हरियाणा के झज्जर में स्वीडन की कंपनी साब इंडिया की ओर से नई कार्ल-गुस्ताफ विनिर्माण सुविधा का आधिकारिक रूप से उद्घाटन किया गया।

विज्ञापन

 
100% प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की मंजूरी मिलने पर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष और साब के व्यापार क्षेत्र के प्रमुख डायनेमिक्स गोरगेन जोहानसन ने कहा कि बीते वर्षों में भारत में अपने काम से बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा कि हम देख रहे हैं कि अगर हम यहां खुलते हैं, तो निश्चित रूप से भविष्य में और अधिक आरएंडडी और ग्राहक के साथ मिलकर नई क्षमताओं का निर्माण कर सकते हैं। हम इंजीनियरिंग के क्षेत्र में भी अपने प्रयास बढ़ा रहे हैं, हैदराबाद में हमारी एक इकाई है। हम भारत और स्वीडन के बीच सह-विकास के बारे में अपने दम पर एक पारिस्थितिकी तंत्र बनाने की कोशिश कर रहे हैं। भारत में हमारी कंपनी से निर्यात हो रहा है।
विज्ञापन


साब इंडिया ने ट्वीट किया, "एक अभूतपूर्व क्षण का जश्न! अंतर्राष्ट्रीय विकास सहयोग और विदेश व्यापार के राज्य सचिव हाकन जेवरेल, भारत में स्वीडन के राजदूत जान थेस्लेफ, साब इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मैट्स पामबर्ग और साब के बिजनेस एरिया डायनेमिक्स के प्रमुख गोरगेन जोहानसन ने आज हरियाणा के झज्जर में नई कार्ल-गुस्ताफ विनिर्माण सुविधा का आधिकारिक रूप से उद्घाटन किया।"
विज्ञापन
विज्ञापन


साब (SAAB) स्वीडन की रक्षा उत्पादों का निर्माण करने वाली कंपनी है। यह कंपनी रक्षा परियोजनाओं के मामले में भारत में पहली बार 100% एफडीआई हासिल करने वाली कंपनी है। हरियाणा में स्थापित कंपनी में एंटी आर्मर, एंटी टैंक, बंकर और कार्ल-गुस्ताफ एम 4 रॉकेट लॉन्चर का भी निर्माण किया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed