फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Russian Invasion to Shrink Ukraine Economy by 45 Pc this Year know about the impact on other countries here

वर्ल्ड बैंक रिपोर्ट: दुनियाभर की अर्थव्यवस्थाओं पर युद्ध का बुरा असर, यूक्रेन की जीडीपी 45 फीसदी तक गिरेगी

Mon, 11 Apr 2022 02:07 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Mon, 11 Apr 2022 02:07 PM IST
सार

वर्ल्ड बैंक ने हाल ही में जारी लेटेस्ट आर्थिक अपडेट में अनुमानित आंकड़े पेश करते हुए बताया है कि इससे किस देश को कितना नुकसान उठाना पड़ा है और जीडीपी में कितनी गिरावट आ सकती है। इसमें कहा गया है कि यूक्रेन की अर्थव्यवस्था इस साल 45.1 प्रतिशत तक गिर सकती है, जबकि पूर्वी यूरोप के देशों की जीडीपी में 30 फीसदी से ज्यादा गिरावट आ सकती है। 

विज्ञापन
Russian Invasion to Shrink Ukraine Economy by 45 Pc this Year know about the impact on other countries here
रूस-यूक्रेन युद्ध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को 46 दिन बीत चुके हैं और इस बीच जहां यूक्रेन में शहर के शहर तबाह हो गए हैं तो दूसरी ओर रूस पर आर्थिक प्रतिबंधों की बौछार हो रही है। ऐसे में दोनों देशों के बीच जारी जंग से दुनियाभर की अर्थव्यवस्थाएं प्रभावित हुई हैं। वर्ल्ड बैंक ने हाल ही में जारी लेटेस्ट आर्थिक अपडेट में अनुमानित आंकड़े पेश करते हुए बताया है कि इससे किस देश को कितना नुकसान उठाना पड़ा है और जीडीपी में कितनी गिरावट आ सकती है। 

विज्ञापन


विकासशील देश भुगतेंगे खामियाजा 
वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में कहा गया है कि रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध से यूक्रेन की अर्थव्यवस्था में इस साल 45.1 प्रतिशत तक की गिरावट का अनुमान है। रिपोर्ट में कहा गया है कि रूस की ओर से यूक्रेन के खिलाफ युद्ध और रूस पर पश्चिमी देशों का प्रतिबंध दुनिया भर की अर्थव्यवस्थाओं को प्रभावित कर रहा है। इसमें कहा गया कि रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध ने तेज वैश्विक मंदी, बढ़ती मुद्रास्फीति व कर्ज, और गरीबी के स्तर में वृद्धि की बढ़ती चिंताओं में और भी इजाफा कर दिया है। ऐसे में यूरोप और मध्य एशिया क्षेत्र में उभरते बाजार और विकासशील देशों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।
विज्ञापन


जीडीपी में भारी गिरावट दिखाई देगी
वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में कहा गया है कि इस युद्ध ने दुनियाभर में नकारात्मक प्रभाव डाला है। कारोबारी गतिविधियें में रुकावट के चलते पूर्वी यूरोप क्षेत्र क जीडीपी में भी 30.7 फीसदी की भारी गिरावट आ सकती है। गौरतलब है कि पूर्वी यूरोप क्षेत्र में यूक्रेन, बेलारूस, किर्गीजस्तान और मोल्दोवा शामिल हैं। वर्ल्ड बैंक ने कहा है कि रूस और यूक्रेन के अलावा, बेलारूस, मोल्दोवा और ताजिकिस्तान के भी इस साल मंदी की चपेट में आने का अनुमान है। अर्थशास्त्रियों ने रिपोर्ट में बताया है कि यूरोप और मध्य एशिया क्षेत्र की अर्थव्यवस्था इस साल 4.1 प्रतिशत गिरने का अनुमान है। इससे पहले इसमें तीन फीसदी की कमी का अनुमान लगाया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रूस को होगा बहुत बड़ा नुकसान
रूस और यूक्रेन के बीच जो जंग शुरू हुई, वो थमने का नाम नहीं ले रही है। इसका बेहद बुरा असर न केवल यूक्रेन पर पड़ रहा है, बल्कि रूस की अर्थव्यवस्था भी इससे बुरी तरह प्रभावित हो रही है। वर्ल्ड बैंक के मुताबिक, अमेरिका और उसके पश्चिमी सहयोगियों द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के कारण रूस की अर्थव्यवस्था पहले से ही एक गहरी मंदी की चपेट में आ गई है। रिपोर्ट को देखें तो साल 2022 में इसके उत्पादन में 11.2 प्रतिशत की कमी आने का अनुमान जताया गया है।


चौंकाने वाला मानवीय संकट
यूरोप और मध्य एशिया क्षेत्र के लिए विश्व बैंक की उपाध्यक्ष अन्ना बरजडे ने कहा है कि युद्ध से उत्पन्न मानवीय संकट की भयावहता चौंका देने वाली है। रूसी आक्रमण यूक्रेन की अर्थव्यवस्था के लिए एक बड़ा झटका दे रहा है और इसने बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन को तत्काल प्रभाव से बड़े पैमाने पर वित्तीय सहायता की जरूरत है, क्योंकि यह अपनी अर्थव्यवस्था को जारी रखने के लिए बुरी तरह से संघर्ष कर रहा है। गौरतलब है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन पर 24 फरवरी 2022 को हमले का एलान किया था और अब तक यूक्रेन में बड़े पैमाने पर तबाही देखने को मिली है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed