{"_id":"621c8c01f76eaf06ac383167","slug":"russia-ukraine-war-raised-indias-concern-finance-minister-nirmala-sitharaman-said-govt-looking-at-import-bill","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूस-यूक्रेन युद्ध से चिंता: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- आवश्यक चीजों पर दिखेगा इसका असर","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
रूस-यूक्रेन युद्ध से चिंता: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- आवश्यक चीजों पर दिखेगा इसका असर
Mon, 28 Feb 2022 02:20 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Mon, 28 Feb 2022 02:20 PM IST
सार
Russia-Ukraine War Raised Indias Concern: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध तेज हो चुका है। इस संघर्ष के पांचवे दिन केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इससे भारत पर पड़ने वाले असर को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि हम इस मुद्दे को लेकर गंभीर है और आयात विधेयक पर विचार कर रहे हैं।
विज्ञापन
Nirmala Sitharaman
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रूस और यूक्रेन के बीच जंग तेज हो चुकी है। भारत समेत दुनियाभर में इसका असर दिख रहा और यह कारण है कि सभी देशों की निगाहें इस समय यूक्रेन के हालात पर गढ़ी हुई हैं। युद्ध के पांचवे दिन सोमवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक प्रेस वार्ता के दौरान यूक्रेन से व्यापार संबंध पर पड़ने असर पर चिंता व्यक्त की। केंद्रीय वित्त मंत्री ने सोमवार को कहा कि सरकार भारत के विदेश व्यापार, खासकर कृषि क्षेत्र के निर्यात पर रूस-यूक्रेन संघर्ष के प्रभाव से चिंतित है।
विज्ञापन
सरकार समस्या को लेकर गंभीर
तमिलनाडु में व्यापार और उद्योग जगत के नेताओं के साथ बजट के बाद की बातचीत में, सीतारमण ने कहा कि सरकार रूस-यूक्रेन क्षेत्र में उभरती स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रही है और देश के व्यापार पर संघर्ष के प्रभाव का आकलन कर रही है। वित्त मंत्री ने कहा कि जहां तक इस युद्ध से यूक्रेन को होने वाले हमारे तत्काल आयात और निर्यात पर पड़ने वाले असर का संबंध है, हम इस बात को लेकर बेहद चिंतित हैं। यूक्रेन के हालात भारत में खाद्ध तेलों समेत कई अन्य क्षेत्रों को प्रभावित करेंगे। इसके अलावा हम इस बात को लेकर भी गंभीर हैं कि इस संघर्ष से हमारे निर्यातकों, विशेष रूप से रूस और यूक्रेन के किसान क्षेत्र का क्या होगा। उन्होंने कहा कि इन दोनों मुद्दों पर हम गंभीरता से विचार-विमर्श कर रहे हें।
विज्ञापन
आवश्यक चीजों पर पड़ेगा असर
निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार पहले से ही आपात स्थिति का सामना कर रही है और इस संकट काल में मुझे विभिन्न संबंधित मंत्रालयों के माध्यम से पूर्ण मूल्यांकन करना होगा और उसके बाद ही उस पर स्पष्ट टिप्पणी की जा सकेगी। उन्होंने कहा कि हालांकि, हम इस मामले को अच्छी तरह से समझ चुके हैं क्योंकि इसका असर आने वाली आवश्यक चीजों पर पड़ने वाला है। वित्त मंत्री ने आगे कहा कि भारत गंभीरता के साथ रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के कारण निर्यात और आयात पर पड़ने वाले प्रभाव पर गौर कर रहा है और इसके लिए आयात विधेयक पर भी विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
कच्चे तेल की कीमतें आसमान पर
गौरतलब है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पिछले गुरुवार को यूक्रेन सीमा पर सैन्य अभियानों की घोषणा की थी। इसके बाद हमले के फैसले को गलत करार देते हुए पुतिन को रोकने के लिए पश्चिमी देशों ने कड़े प्रतिबंध लगाए हैं। इन सबके चलते कच्चे तेल की कीमत आठ साल में अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं और शेयर बाजारों में हाहाकार मच गया था। गुरुवार को कच्चे तेल की कीमत 105 डॉलर प्रति बैरल के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी।