फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Russia Ukraine conflict Infosys has no plans to do business with Russian clients says CEO Salil Parekh

इंफोसिस का बड़ा फैसला: रूस से अपना कारोबार समेटेगी टेक दिग्गज, 50000 नई भर्तियों की भी योजना

Thu, 14 Apr 2022 12:26 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Thu, 14 Apr 2022 12:26 PM IST
सार

Infosys To Move Out Of Russia: इंफोसिस के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और एमडी सलिल पारेख ने कहा कि हम जो काम करते हैं वह हमारे कुछ वैश्विक ग्राहकों के लिए है जिनका रूस में संचालन है। रूस में हमारे पास 100 से कम कर्मचारी हैं। हमने पहल की है कि हमारा वह काम रूस के बाहर कैसे हो सकता है।

विज्ञापन
Russia Ukraine conflict Infosys has no plans to do business with Russian clients says CEO Salil Parekh
इंफोसिस - फोटो : pixabay

विस्तार

भारतीय टेक दिग्गज इंफोसिस ने बुधवार को एक बड़ा एलान किया। कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि अब अपने कारोबार को रूस से बाहर ले जाने की तैयारी कर रही है। रूस के यूक्रेन पर हमले जारी रहने पर यह निर्णय किया गया है। गौरतलब है कि दोनों देशों के बीच युद्ध शुरू होने के बाद कई कंपनियों ने रूस से अपना बोरिया-बिस्तर समेट लिया है या फिर काक-काज को फिलहाल रोक दिया है। 

विज्ञापन


रूस से बाहर निकलने की तैयारी
बुधवार को अपने चौथी तिमाही के परिणामों की घोषणा करते हुए इंफोसिस की ओर से कहा गया कि फिलहाल वह रूस के अपने ग्राहकों के साथ कोई कारोबार नहीं कर रही है और न ही आने वाले समय उनके साथ काम करने की कंपनी की कोई योजना है। कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और एमडी सलिल पारेख ने कहा कि हम जो काम करते हैं वह हमारे कुछ वैश्विक ग्राहकों के लिए है जिनका रूस में संचालन है। रूस में हमारे पास 100 से कम कर्मचारी हैं। उन्होंने कहा कि हमने पहल की है कि हम उस काम में से कुछ को कैसे बदल सकते हैं और वह सब रूस के बाहर कैसे हो सकता है।
विज्ञापन


देश की दूसरी सबसे बड़ी टेक कंपनी
भारत की दूसरी सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर सेवा कंपनी इंफोसिस का एकीकृत शुद्ध मुनाफा बीते वित्त वर्ष 2021-22 की जनवरी-मार्च तिमाही में 12 फीसद बढ़कर 5,686 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इंफोसिस के अनुसार, चौथी तिमाही के लिए कंपनी का राजस्व 22.7 प्रतिशत बढ़कर 32,276 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले की तिमाही में 26,311 करोड़ रुपये था। इसके अलावा दूसरी ओर कंपनी की आय भी पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 23 फीसदी तक बढ़ गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


50,000 और नौकरियां देगी कंपनी 
एक रिपोर्ट के मुताबिक, इंफोसिस ने 2021-22 में वैश्विक स्तर पर 85,000 फ्रेशर्स को नौकरी दी है। इसके अलावा कंपनी की योजना चालू वित्त वर्ष में 50,000 और नए लोगों को नौकरी देने की है। हालांकि, इस अवधि में कंपनी छोड़कर जाने वालों की तादाद भी बढ़ी है और यह मार्च तिमाही में 27.7 फीसदी हो गई। ऐसे में कंपनी लगातार नए लोगों की भर्तियां कर रही है। एक ओर जहां कंपनी हायरिंग कर रही है तो दूसरी ओर कंपनी छोड़कर जाने वाले कर्मचारियों की संख्या भी इंफोसिस में अधिक है। कंपनी के 27.7 फीसदी कर्मचारी जनवरी मार्च तिमाही के दौरान नौकरी छोड़कर चले गए। रिपोर्ट के अनुसार, तीन महीने में इंफोसिस से नौकरी छोड़ने वाले कर्मचारियों की तादाद भी करीब 80000 है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed