फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Rupee Vs Dollar Today: rupee vs dollar prices today 23 feb 2021 in india Rupee Strengthened 16 Paise

Rupee Vs Dollar: शुरुआती कारोबार में 16 पैसे मजबूत होकर 72.36 प्रति डॉलर पर खुला रुपया

Tue, 23 Feb 2021 12:53 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Tue, 23 Feb 2021 12:53 PM IST
विज्ञापन
Rupee Vs Dollar Today: rupee vs dollar prices today 23 feb 2021 in india Rupee Strengthened 16 Paise
रुपया बनाम डॉलर - फोटो : pixabay

घरेलू शेयर बाजार की तेजी तथा एशियाई मुद्राओं की मजबूती के दम पर मंगलवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 16 पैसे चढ़ गया। अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मजबूती के साथ 72.36 प्रति डॉलर पर खुला और कुछ देर में 72.33 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। यह पिछले दिवस के मुकाबले 16 पैसे की तेजी है। 

विज्ञापन


सोमवार को 72.49 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था रुपया 
सोमवार को रुपया 72.49 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। वृहद आर्थिक आंकड़ों में सुधार की उम्मीद तथा विदेशी निवेशकों के जारी निवेश के दम पर सोमवार को भी रुपये में बड़ी तेजी रही। प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार, कल भी अंतरबैंकिंग मुद्रा बजार में रुपया 16 पैसे मजबूत हुआ था। गुरुवार को रुपया 72.65 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। शुक्रवार को छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के अवसर पर विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार बंद था। 
विज्ञापन


शुद्ध बिकवाल बन गए विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक 
विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) कई दिनों की लिवाली के बाद शुद्ध बिकवाल बन गए। उन्होंने सोमवार को 893.25 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध बिक्री की। इस बीच, वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.38 फीसदी बढ़कर 65.25 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेजी के साथ खुला शेयर बाजार 
घरेलू मोर्चे पर, मंगलवार को शेयर बाजार तेजी के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 225.67 अंक (0.45 फीसदी) की बढ़त के साथ 49,969.99 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 68.30 अंक यानी 0.47 फीसदी ऊपर 14,744 के स्तर पर खुला। 


प्रत्येक देश के पास होता है दूसरे देशों की मुद्रा का भंडार
मालूम हो कि प्रत्येक देश के पास दूसरे देशों की मुद्रा का भंडार होता है। इसे विदेशी मुद्रा भंडार कहते हैं। समय-समय पर भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) इसके आंकड़े जारी करता है। विदेशी मुद्रा भंडार देश के केंद्रीय बैंकों द्वारा रखी गई धनराशि या अन्य परिसंपत्तियां होती हैं, जिनका उपयोग जरूरत पड़ने पर देनदारियों का भुगतान करने में किया जाता है। पर्याप्त विदेशी मुद्रा भंडार एक स्वस्थ अर्थव्यवस्था के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है।  इसमें आईएमएफ में विदेशी मुद्रा असेट्स, स्वर्ण भंडार और अन्य रिजर्व शामिल होते हैं, जिनमें से विदेशी मुद्रा असेट्स सोने के बाद सबसे बड़ा हिस्सा रखते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed