फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Rupee falls by three paise against dollar Business News in hindi

Business News: डॉलर के मुकाबले रुपये में तीन पैसे की गिरावट, पढ़ें व्यापार जगत की अहम खबरें

Thu, 14 Dec 2023 04:43 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 14 Dec 2023 04:43 AM IST
सार

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.39 पर खुला। दिन के कारोबार में यह 83.38 से 83.42 के दायरे में रहा। इससे पहले घरेलू मुद्रा इस साल 24 नवंबर को भी 83.40 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुई थी।

विज्ञापन
Rupee falls by three paise against dollar Business News in hindi
व्यापार समाचार - फोटो : Social Media

विस्तार

डॉलर के मुकाबले रुपया बुधवार को 3 पैसे टूटकर 83.40 के अब तक के सार्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ। कारोबारियों ने कहा, अमेरिकी मुद्रा में मजबूती से रुपये में गिरावट आई। हालांकि, कच्चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट ने रुपये पर दबाव को कुछ सीमित कर दिया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.39 पर खुला। दिन के कारोबार में यह 83.38 से 83.42 के दायरे में रहा। इससे पहले घरेलू मुद्रा इस साल 24 नवंबर को भी 83.40 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुई थी।

विज्ञापन

चालू वित्त वर्ष में अब तक सेवाओं का निर्यात 192 अरब डॉलर पहुंचा
देश से सेवाओं का निर्यात चालू वित्त वर्ष में अब तक 192 अरब डॉलर पहुंच गया है। 2023-24 के अंत तक निर्यात 400 अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है। सेवा निर्यात संवर्धन परिषद (एसईपीसी) ने बुधवार को कहा, दूरसंचार, कंप्यूटर, सूचना एवं परिवहन व यात्रा जैसे प्रमुख क्षेत्र निर्यात के मोर्चे पर स्वस्थ वृद्धि दर दर्ज कर रहे हैं। एसईपीसी के चेयरमैन कारन राठौर ने कहा, 2024 तक भारत के सेवा क्षेत्र को 400 अरब डॉलर व 2030 तक एक लाख करोड़ डॉलर का निर्यात हासिल करने के लक्ष्य से आगे बढ़ना है। 

विज्ञापन

म्यूचुअल फंड में एसआईपी के जरिये 1.66 लाख करोड़ निवेश
सिस्टमैटिक  इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) से म्यूचुअल फंड में निवेश वर्ष 2023 के पहले 11 महीनों में बढ़कर 1.66 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। एसआईपी के जरिये न्यूनतम निवेश की सीमा को 250 रुपये करने के सेबी के निर्णय से आने वाले समय में निवेश में और उछाल आने की संभावना है। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के आंकड़ों के अनुसार, एसआईपी के जरिये किया गया कुल निवेश 2022 में 1.5 लाख करोड़, 2021 में 1.14 लाख करोड़ और 2020 में 97,000 करोड़ रुपये रहा था। मोतीलाल ओसवाल एएमसी के मुख्य कारोबार अधिकारी अखिल चतुर्वेदी ने उम्मीद जताई कि समग्र एसआईपी भागीदारी में साल-दर-साल लगातार स्वस्थ दर से वृद्धि जारी रहेगी। स्वस्थ रिटर्न की संभावना को देखते हुए एसआईपी के जरिये निवेश में तेजी का रुझान समूचे 2024 तक जारी रहने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed