फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Chinese national wanted in betting app case also involved in Rs 2,300 crore hawala transactions: Gujarat CID

Gujarat: फर्जी एप चलाकर लोगों को ठगने वाला चायनीज 2300 करोड़ के हवाला लेनेदन में भी शामिल, जानें पूरा मामला

Thu, 17 Aug 2023 10:21 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 17 Aug 2023 10:21 PM IST
सार

Gujarat: गुजरात सीआईडी के एक अधिकारी ने कहा कि हाल ही में गिरफ्तार किए गए कुछ लोगों के बैंक खातों से 2300 करोड़ रुपये के हवाला लेनदेन का पता चलने के बाद सीआईडी-अपराध और रेलवे के अधिकारियों ने मार्च में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से इस मामले में धनशोधन के एंगल से अलग से जांच करने का अनुरोध किया था।

विज्ञापन
Chinese national wanted in betting app case also involved in Rs 2,300 crore hawala transactions: Gujarat CID
ऑनलाइन फ्रॉड - फोटो : istock

विस्तार

गुजरात में फुटबॉल सट्टेबाजी का फर्जी एप चलाकर सैकड़ों लोगों को ठगने का आरोपी एक चीनी नागरिक धनशोधन और 2,300 करोड़ रुपये के हवाला लेनदेन में भी शामिल था। राज्य के अपराध अनुसंधान विभाग (CID) के एक अधिकार को बुधवार को यह खुलासा किया।

विज्ञापन


चीनी नागरिक वू चोम्बो के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) भी जारी किया गया है, वह 2019 में गुजरात गया था और कुछ समय के प्रवास के बाद चला गया था।

गुजरात सीआईडी के एक अधिकारी ने कहा कि हाल ही में गिरफ्तार किए गए कुछ लोगों के बैंक खातों से 2300 करोड़ रुपये के हवाला लेनदेन का पता चलने के बाद सीआईडी-अपराध और रेलवे के अधिकारियों ने मार्च में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से इस मामले में धनशोधन के एंगल से अलग से जांच करने का अनुरोध किया था।
विज्ञापन


पिछले साल, फुटबॉल सट्टेबाजी ऐप "दानी डेटा" के माध्यम से पैसे गंवाने के बाद कई लोगों ने गुजरात पुलिस से संपर्क किया था।  ऊंचे रिटर्न के वादे के लालच में उन्होंने ऐप के जरिए दांव लगाया था और पैसे जमा किए थे। हालांकि, ऐप जल्द ही बंद हो गया और पीड़ितों ने अपने पैसे खो दिए।  सीआईडी की जांच में पता चला कि गुजरात के कुल 1,175 लोगों ने इस घोटाले में 3.5 करोड़ रुपये गंवाए। अधिकारी ने कहा कि लोगों को ठगने के लिए एप ऑपरेटरों के खिलाफ उत्तर प्रदेश और बिहार सहित अन्य राज्यों में भी प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीआईडी ने बाद में सट्टेबाजी ऐप के साथ-साथ हवाला घोटाले से कथित तौर पर जुड़े दस लोगों को गिरफ्तार किया।  हवाला लेनदेन अक्सर अवैध तरीके से अनौपचारिक चैनलों के माध्यम से धन हस्तांतरण की सुविधा प्रदान करता है।  अधिकारी ने कहा कि वू चोम्बो को धोखाधड़ी वाले एप चलाने मास्टरमाइंड माना जा रहा है।

भारत में रहने के दौरान, वू टीके कलर प्राइवेट लिमिटेड में निदेशक बन गया। सीआईडी अधिकारी ने बताया कि उसके बाहर निकलने के बाद दो भारतीय इसके निदेशक बन गए और कथित तौर पर कमीशन के लिए उसकी ओर से हवाला लेन-देन भी किया।


अधिकारी ने कहा, "सट्टेबाजी घोटाले की जांच के दौरान हमें पता चला कि आरोपियों की ओर से शुरू की गई कई मुखौटा कंपनियों के बैंक खातों से 3,5 करोड़ रुपये का हवाला लेनदेन किया गया। इससे संकेत मिलता है कि सट्टेबाजी एप के माध्यम से धन एकत्र करने के अलावा, आरोपी अन्य स्रोतों से प्राप्त धन को वैध भी बना रहे थे और इसे हवाला के माध्यम से अन्य देशों में भेज रहे थे। गुजरात सीआईडी के अधिकारी ने कहा कि सट्टेबाजी घोटाले में आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed