फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Rlys reviewing fares of some Vande Bharat trains with low occupancy: Sources

Vande Bharat: वंदे भारत ट्रेनों के किराए की होगी समीक्षा, इसे और व्यावहारिक बनाने की तैयारी; जानें इसकी वजह

Wed, 05 Jul 2023 07:53 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 05 Jul 2023 07:53 PM IST
सार

Vande Bharat: जून के अंत के आंकड़ों के अनुसार भोपाल-इंदौर वंदे भारत ट्रेन में केवल 29 प्रतिशत बुकिंग दर्ज की गई, वहीं, इंदौर-भोपाल वंदे भारत एक्सप्रेस की वापसी यात्रा में केवल 21 फीसदी सीटों की ही बुकिंग हुई। दोनों शहरों के बीच की यात्रा में लगभग तीन घंटे लगते हैं और एसी चेयर कार टिकट के लिए 950 रुपये और प्रति यात्री एक्जीक्यूटिव चेयर कार के लिए 1525 रुपये का खर्च आता है।

विज्ञापन
Rlys reviewing fares of some Vande Bharat trains with low occupancy: Sources
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रेलवे कम यात्रियों वाली वंदे भारत ट्रेनों के किराए की समीक्षा कर रहा है ताकि उन्हें लोगों के लिए अधिक व्यावहारिक बनाया जा सके। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार कुछ कम यात्रियों वाली ट्रेनों को छोड़कर इस सेमी-हाई स्पीड ट्रेन की अधिकांश सेवाएं वर्तमान में पूरी क्षमता के साथ चल रही हैं। सूत्रों ने बताया कि इंदौर-भोपाल, भोपाल-जबलपुर और नागपुर-बिलासपुर एक्सप्रेस जैसी वंदे भारत ट्रेनों के साथ कुछ अन्य ट्रेनों के किराए की समीक्षा की जा रही है। जून के अंत के आंकड़ों के अनुसार भोपाल-इंदौर वंदे भारत ट्रेन में केवल 29 प्रतिशत बुकिंग दर्ज की गई, वहीं, इंदौर-भोपाल वंदे भारत एक्सप्रेस की वापसी यात्रा में केवल 21 फीसदी सीटों की ही बुकिंग हुई। दोनों शहरों के बीच की यात्रा में लगभग तीन घंटे लगते हैं और एसी चेयर कार टिकट के लिए 950 रुपये और प्रति यात्री एक्जीक्यूटिव चेयर कार के लिए 1525 रुपये का खर्च आता है। सूत्रों ने बताया कि इस ट्रेन के किराए की समीक्षा की जा सकती है। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सबसे लंबी यात्रा लगभग 10 घंटे की है और सबसे छोटी यात्रा लगभग तीन घंटे की है।

विज्ञापन

दो से पांच घंटे वाली वंदे भारत ट्रेनों के किराए की हो रही समीक्षा

सूत्र के अनुसार, "किराए की समीक्षा वंदे भारत ट्रेनों के यात्रियों को बेहतर सुविधा मुहैया कराने के लिए की जा रही है। रेलवे से जुड़े सूत्र के अनुसार, हमने स्थिति की समीक्षा की है और हमारा मानना है कि कुछ वंदे भारत ट्रेनें, विशेष रूप से दो से लगभग पांच घंटे के बीच की छोटी अवधि वाली ट्रेनें बुकिंग के लिहाज से बेहतर प्रदर्शन कर सकती हैं यदि उनकी कीमतें कम कर दी जाए। हम चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा लोग इन ट्रेनों का इस्तेमाल करें।" एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "ज्यादातर वंदे भारत ट्रेनें 100 फीसदी क्षमता के साथ चल रही हैं, लेकिन कुछ ट्रेनों के साथ ऐसा नहीं है और इन में सुधार हो यह सुनिश्चित करने के लिए हम जरूरी बदलाव कर रहे हैं।" 

विज्ञापन

कम बुकिंग के कारण नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत की जगह तेजस एक्सप्रेस ने ले ली थी 

एक अन्य ट्रेन जिसका किराया समीक्षाधीन है वह नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस है, जिसमें लगभग 5 घंटे 30 मिनट की यात्रा के लिए औसतन लगभग 55 प्रतिशत सीटें भरी होती हैं। आम धारणा यह है कि अगर कीमतों को कम किया जाता है तो इस ट्रेन के लिए भी बेहतर बुकिंग होगी। नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस में एक्जीक्यूटिव क्लास का किराया 2,045 रुपये और चेयर कार का किराया 1,075 रुपये है। यात्रियों की संख्या कम होने के कारण मई में इस ट्रेन की जगह तेजस एक्सप्रेस ने ले ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

देश में फिलहाल 46 वंदे भारत ट्रेनों की सेवाएं जारी

सूत्रों ने बताया कि भोपाल-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस में 32 प्रतिशत और जबलपुर-भोपाल वंदे भारत ट्रेन में 36 प्रतिशत बुकिंग हुई है। दोनों शहरों के बीच 4.5 घंटे की यात्रा के लिए भोपाल से जबलपुर तक एसी चेयर का किराया 1055 रुपये है, जबकि एक्जीक्यूटिव चेयर कार का टिकट 1880 रुपये का होगा। वापसी यात्रा में एसी चेयर का किराया 955 रुपये है, जबकि एक्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 1790 रुपये है। अब तक 46 वंदे भारत एक्सप्रेस सेवाएं देश के सभी रेल-विद्युतीकृत राज्यों में पहुंच चुकी हैं। कुल 24 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को शामिल करते हुए वंदे भारत एक्सप्रेस का बेड़ा अपनी समय बचाने की सुविधा के कारण लगातार बढ़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed