फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Rising incomes and tax reforms are opening up new investment opportunities, says Finance Commission Chairman

NK Singh: 'बढ़ती आय और कर सुधारों से भारत में निवेश के नए अवसर खुल रहे', बोले वित्त आयोग के अध्यक्ष एनके सिंह

Fri, 03 Oct 2025 11:54 AM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Fri, 03 Oct 2025 11:54 AM IST
सार

15वें वित्त आयोग के अध्यक्ष एनके सिंह ने कहा है कि हम ऐसे मोड़ पर हैं, जब कई सकारात्मक पहलू मौजूद हैं जो हमें हमारे सामने आने वाली चुनौतियों का प्रभावी ढंग से समाधान करने में सक्षम बनाएंगे। जीएसटी दर में कटौती से राजकोषीय गुंजाइश बढ़ी है, क्रय शक्ति बढ़ी है, व्यापार में आसानी हुई है और हर आम आदमी को राहत मिली है।

विज्ञापन
Rising incomes and tax reforms are opening up new investment opportunities, says Finance Commission Chairman
15वें वित्त आयोग के अध्यक्ष एनके सिंह - फोटो : ANI

विस्तार

15वें वित्त आयोग के अध्यक्ष एनके सिंह ने कहा है कि भारत का बड़ा और अब तक अप्रयुक्त घरेलू बाजार देश में निवेश के लिए अपार संभावनाएं प्रस्तुत करता है। उन्होंने कहा कि प्रति व्यक्ति आय में सालाना पांच से छह प्रतिशत की दर से हो रही वृद्धि से निजी निवेश, पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP), बाहरी निजी निवेश और आंतरिक संसाधन जुटाने के लिए अनुकूल अवसर बन रहे हैं।

विज्ञापन

भारत चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार

एनके सिंह ने कहा कि हम एक ऐसे निर्णायक मोड़ पर हैं, जहां कई सकारात्मक चक्र एक साथ काम कर रहे हैं, जो हमें आने वाली चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना करने में सक्षम बनाएंगे।

विज्ञापन

जीएसटी सुधारों से लोगों को राहत मिली है

उन्होंने आगे कहा कि जीएसटी दरों में कटौती से सरकार को राजकोषीय मोर्चे पर अधिक लचीलापन मिला है, आम लोगों की क्रय शक्ति बढ़ी है, कारोबार करने में आसानी में सुधार हुआ है और आम जनता को राहत मिली है। सिंह ने कहा कि यह भारत के आम नागरिक की जीत है, जहां वह अपेक्षाकृत कम कर दरों का भुगतान कर रहा है और निवेश व कारोबारी माहौल में व्यापक सुधार देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रति व्यक्ति आय 6% से बढ़ रही

उन्होंने भारत की ऐतिहासिक विकास दर का जिक्र करते हुए कहा कि कई दशकों तक देश की औसत वास्तविक विकास दर करीब 3.5% रही, जबकि जनसंख्या वृद्धि दर 2% से थोड़ा अधिक थी, जिससे प्रति व्यक्ति आय की वृद्धि दर मात्र 1% रह जाती थी। लेकिन अब परिदृश्य बदल गया है, जनसंख्या वृद्धि दर 1% से नीचे आ गई है और नाममात्र आय वृद्धि दर 6.5% से अधिक है, जिसके चलते प्रति व्यक्ति आय वर्तमान में 6% की दर से बढ़ रही है। यह अतीत की तुलना में छह गुना अधिक वृद्धि है।

सिंह ने कहा कि चक्रवृद्धि की ताकत बताती है कि इस दशक के अंत तक भारत की प्रति व्यक्ति आय दोगुनी हो सकती है। हाल के किसी भी अनुभव में यह एक उल्लेखनीय उपलब्धि होगी। यही समृद्धि की राह है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि साझा विकास के लक्ष्य को हासिल करने के लिए वास्तविक प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की वृद्धि दर को 7.5% से अधिक बनाए रखना होगा।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed