{"_id":"6597765b734f2a0ca00fe3ab","slug":"rich-dad-poor-dad-author-robert-kiyosaki-says-debt-is-money-tells-secret-for-make-money-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Debt: 'रिच डैड, पुअर डैड' किताब के लेखक कियोसाकी ने बताया कर्ज से पैसे बनाने का तरीका, बोले- ऋण ही असली पैसा","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Debt: 'रिच डैड, पुअर डैड' किताब के लेखक कियोसाकी ने बताया कर्ज से पैसे बनाने का तरीका, बोले- ऋण ही असली पैसा
Fri, 05 Jan 2024 08:54 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Fri, 05 Jan 2024 08:54 AM IST
सार
वीडियो में कियोसाकी एक और चौंकाने वाला खुलासा करते हैं। कियोसाकी बताते हैं कि वह नकदी नहीं बचाते बल्कि इसकी जगह सोने चांदी में बचत करते हैं।
विज्ञापन
रॉबर्ट कियोसाकी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आमतौर पर हमारे पारंपरिक समाज में कर्ज को बुरा माना जाता है और अक्सर लोग अगर बहुत जरूरी ना हो तो कर्ज लेने से बचते हैं, लेकिन मशहूर लेखक रॉबर्ट कियोसाकी ऐसा नहीं मानते। मशहूर किताब रिच डैड, पुअर डैड के लेखक और एंटरप्रेन्योर रॉबर्ट कियोसाकी ने हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान खुलासा किया कि उन पर एक अरब डॉलर से ज्यादा का कर्ज है, लेकिन वह इससे बिल्कुल परेशान नहीं है बल्कि इस कर्ज से ही उन्होंने पैसा बनाया है।
रॉबर्ट कियोसाकी ने बताया कैसे कर्ज से बनाया जाता है पैसा
पॉडकास्ट में रॉबर्ट कियोसाकी ने कर्ज को लेकर अपनी फिलॉसफी बताते हुए संपत्ति (Assets)और देनदारी (Liabilities) में एक बड़ा अंतर होता है और जो व्यक्ति इस अंतर को समझ जाता है, वही पैसा कमाना सीख जाता है। एक उदाहरण देते हुए कियोसाकी ने कहा कि अगर वह कर्ज लेकर महंगी कार जैसे फरारी या रॉल्स रोयस खरीदते हैं तो यह गलत है क्योंकि ये देनदारियां हैं और वक्त के साथ इनकी कीमत घटती है। गौरतलब है कि एसेट्स या संपत्ति वह चीजें होती हैं, जो भविष्य में आर्थिक फायदा पहुंचाएं। वहीं देनदारियां या लायबिलिटीज वो चीजें हैं, जिनकी भविष्य में आपकी जेब पर बोझ बनेंगी। जैसे कियोस्की बताते हैं कि महंगे कारे देनदारियां हैं और रियल एस्टेट में निवेश एसेट्स है।
सोने-चांदी में करते हैं बचत
वीडियो में कियोसाकी एक और चौंकाने वाला खुलासा करते हैं। कियोसाकी बताते हैं कि वह नकदी नहीं बचाते बल्कि इसकी जगह सोने चांदी में बचत करते हैं। कियोसाकी कहते हैं कि मुझ पर अरब डॉलर का कर्ज है क्योंकि कर्ज ही पैसा है। उन्होंने कहा कि अच्छा कर्ज पैसा बनाता है और बुरा कर्ज आपकी कमाई घटाता है। उन्होंने कहा कि लोगों को कर्ज लेकर निवेश करना चाहिए, खासकर रियल एस्टेट में।