फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Retail sales of passenger vehicles increased by 35% during Navratri to cross 2.17 lakh News In Hindi

रिपोर्ट: नवरात्र में यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री 35 फीसदी बढ़कर 2.17 लाख के पार, GST दर कटौती का भी दिखा असर

Wed, 08 Oct 2025 04:41 AM IST
शुभम कुमार बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 08 Oct 2025 04:41 AM IST
सार

जीएसटी दर घटने और नवरात्र के दौरान मांग बढ़ने से सितंबर में यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री 35% बढ़कर 2,17,744 यूनिट हो गई। पूरे महीने की बिक्री 2,99,369 यूनिट पहुंची, जो पिछले साल से 6% अधिक है। फाडा ने बताया कि यह महीना ऑटो उद्योग के लिए रिकॉर्ड तोड़ रहा और यह तेजी दिवाली तक जारी रहने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Retail sales of passenger vehicles increased by 35% during Navratri to cross 2.17 lakh News In Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Google Gemini

विस्तार

जीएसटी दर घटने और शुभ अवसर के चलते नवरात्र के नौ दिनों में यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री सालाना आधार पर 35 फीसदी बढ़कर 2,17,744 यूनिट पर पहुंच गई। एक साल पहले समान अवधि में 1,61,443 वाहन बिके थे। डीलरों के संगठन फाडा के मुताबिक, दरें घटने की उम्मीद में सितंबर के पहले 21 दिनों में मांग बिलकुल धीमी हो गई थी। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) ने कहा कि 22 सितंबर से जीएसटी की नई दरें लागू होने से वाहनों की बिक्री में जमकर तेजी आई। साथ ही नवरात्र ने भी इसमें अच्छा योगदान दिया। बम्पर बिक्री के कारण सितंबर में कुल यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री बढ़कर 2,99,369 इकाई हो गई।

विज्ञापन


बता दें कि यह पिछले साल इसी महीने में 2,82,945 यूनिट की तुलना में 6 प्रतिशत ज्यादा है। फाडा ने कहा, सितंबर, 2025 ऑटोमोबाइल रिटेल उद्योग के लिए एक असाधारण रूप से अनूठा महीना था। नवरात्र के दौरान डीलरशिप पर ग्राहकों की संख्या में रिकॉर्ड तोड़ वृद्धि व डिलीवरी भी हुई। सितंबर के अंतिम दिनों में बनी यह गति दिवाली तक जारी रहेगी, जो 42 दिनों के त्योहारी सीजन का बेहतरीन समापन होगा।
विज्ञापन


ये भी पढें:- NPCI: आधार से जुड़ी बायोमेट्रिक प्रणाली के जरिए हो सकेगा पिन सेट-रीसेट, जानें UPI में क्या-क्या बदल रहा
विज्ञापन
विज्ञापन

 

वाहन प्रकार सितंबर बिक्री (लाख/संख्या) वृद्धि (%) नवरात्र (%)
दोपहिया 12.88 लाख 7% 36%
तिपहिया 98,866 -7% 25%
वाणिज्यिक 72,124 3% 15%
ट्रैक्टर 64,785 4% 19%
कुल बिक्री 18.27 लाख 5% 34%


ये भी पढें:- Tata Group: टाटा समूह के अधिकारी गृह मंत्री शाह व वित्त मंत्री सीतारमण से मिले, जानें क्यों अहम है मुलाकात


इस महीने भी बढ़ेगी बिक्री

फाडा ने अपने सदस्यों का सर्वे किया। अक्तूबर की उम्मीदों को लेकर 63 फीसदी ने कहा, बिक्री बढ़ेगी। 23 फीसदी ने कहा, सपाट रहेगी। 9 फीसदी ने माना घटेगी। अगले तीन महीनों के बारे में 67 फीसदी ने कहा, बिक्री में तेजी रहेगी। 29 फीसदी ने सपाट व 4 फीसदी ने कहा बिक्री घट सकती है। 71 फीसदी ने माना सेंटिमेंट बहुत अच्छा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed