फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   NPCI Launches Multiple New UPI Products

NPCI: आधार से जुड़ी बायोमेट्रिक प्रणाली के जरिए हो सकेगा पिन सेट-रीसेट, जानें UPI में क्या-क्या बदल रहा

Tue, 07 Oct 2025 10:47 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 07 Oct 2025 10:47 PM IST
सार

NPCI New Rules: एनपीसीआई के एक आधिकारिक बयान के अनुसार यूपीआई कैश प्वाइंट्स पर यूपीआई का उपयोग करके माइक्रो एटीएम के जरिए नकदी निकासी के लिए एक नया तरीका शुरू किया गया है। यह सेवा बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट (बीसी) की ओर से संचालित हैं। यूपीआई में और क्या-क्या बदलाव किए गए हैं, आइए जानते हैं विस्तार से।

विज्ञापन
NPCI Launches Multiple New UPI Products
NPCI - फोटो : एएनआई

विस्तार

भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) ने मंगलवार को अपने प्रमुख एकीकृत भुगतान इंटरफेस (यूपीआई) पर केंद्रित कई नए पहलों की शुरुआत की। इन बदलावों में ऑन-डिवाइस बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन भी शामिल है। इसके अलावा, एनपीसीआई ने यूपीआई में आधार-आधारित फेस ऑथेंटिकेशन भी लॉन्च किया है। इसके जरिए यूपीआई पिन सेट करने या रीसेट करने के लिए आधार-लिंक्ड बायोमेट्रिक ऑथेंटिकशन का इस्तेमाल किया जा सकेगा।

विज्ञापन


एनपीसीआई के एक आधिकारिक बयान के अनुसार यूपीआई कैश प्वाइंट्स पर यूपीआई का उपयोग करके माइक्रो एटीएम के जरिए नकदी निकासी के लिए एक नया तरीका शुरू किया गया है। यह सेवा बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट (बीसी) की ओर से संचालित हैं। वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस) के सचिव एम नागराजू ने सालाना ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में इनमें से अधिकांश उत्पादों को लॉन्च किया।
विज्ञापन


एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि यूपीआई के लिए ऑन-डिवाइस प्रमाणीकरण, ग्राहकों को यूपीआई पिन को मैन्युअल रूप से दर्ज करने के विकल्प के रूप में अपने स्मार्टफोन में मौजूद सुरक्षा विकल्पों जैसे फिंगरप्रिंट या फेस अनलॉक का इस्तेमाल किया जा सकेगा। यह सुविधा यूजर्स को यूपीआई भुगतान को प्रमाणित करने में सक्षम बनाएगी। बयान में कहा गया कि यह सुविधा उन ग्राहकों को मिलेगी जो इसे चुनना चाहेंगे। इस तरह उन्हें अपने लेनदेन को प्रमाणित करने के लिए पसंदीदा तरीके पर नियंत्रण मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैश्विक भुगतान प्रमुख पेपाल ने भी एनपीसीआई शाखा की शाखा एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स के साथ पेपाल वर्ल्ड पर यूपीआई को जोड़ने एलान किया है। इस सुविधा को 2025 में ही लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

एनपीसीआई की वैश्विक शाखा नई सेवा के लिए लगभग 25 वर्ष पुरानी पेपाल के साथ साझेदारी करने वाली विश्व स्तर पर पहली इकाई बन गई है। यह सेवा यूपीआई का उपयोग करने वाले भारतीयों को विदेशी व्यापारियों को रुपये में भुगतान करने में मदद करेगी। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि पेपाल क्लाउड सीमा पार भुगतान से जुड़ी वाणिज्य की जटिलता आसान बनाता है। यह दुनिया भर में कम कम देरी से और बड़े पैमाने पर सेवाएं उपलब्ध हों यह सुनिश्चित करता है।


रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर टी. रबी शंकर ने भी इसी कार्यक्रम में कई उत्पादों का एलान किया। इसके तहत यूपीआई ग्राहकों को संयुक्त खाताधारकों और बहु-हस्ताक्षरकर्ता खाताधारकों के मामले में भी भुगतान के लिए यूपीआई का इस्तेमाल करने की अनुमति देती है। डिप्टी गवर्नर ने यूपीआई लाइट के जरिए वीयरेबल ग्लासेस का इस्तेमाल कर छोटे मूल्य के लेनदेन करने और भारत कनेक्ट पर विदेशी मुद्रा का भी शुभारंभ किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed