फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Retail inflation rises to 7.4 percent due to increase in vegetable prices

Retail Inflation: सब्जियों की कीमतों में बढ़ोतरी से खुदरा महंगाई दर में इजाफा, 7.4 प्रतिशत पर पहुंची

Wed, 12 Oct 2022 06:38 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Wed, 12 Oct 2022 06:38 PM IST
सार

Retail Inflation: लगातार नौवें महीने में महंगाई की दर छह प्रतिशत से ऊपर है। आरबीआई इसे सरकार की ओर से निर्धारित 2% से 6% के दायरे में रखने में विफल रहा है, अब उसे सरकार को इस पर सफाई देनी होगी और उसके उपचारात्मक उपाय के बारे में बताना होगा।

विज्ञापन
Retail inflation rises to 7.4 percent due to increase in vegetable prices
Why RBI Hike Repo Rate During High Inflation - फोटो : Istock

विस्तार

खाद्य कीमतों में वृद्धि के कारण सितंबर के महीने में भारत की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 7.4 प्रतिशत हो गई है। यह बढ़ोतरी सब्जियों की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण दर्ज की गई जिसमें 18% से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है। बता दें कि आरबीआई ने चालू वित्त वर्ष के लिए महंगाई दर का अनुमान 6.7 फीसदी पर रखा है। देश के खाद्य मूल्य सूचकांक में 8.6% की वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं, अनाज की महंगाई सितंबर में महीने में बढ़कर 11.53 फीसदी हो गई है। अगस्त में यह महंगाई दर सात फीसदी और सितंबर 2021 में 4.35 फीसदी थी। 

विज्ञापन


लगातार नौवें महीने में महंगाई की दर छह प्रतिशत से ऊपर है। आरबीआई इसे सरकार की ओर से निर्धारित 2% से 6% के दायरे में रखने में विफल रहा है, अब उसे सरकार को इस पर सफाई देनी होगी और उसके उपचारात्मक उपाय के बारे में बताना होगा। 12 अक्टूबर को सांख्यिकी व कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय (Ministry of Statistics and Programme Implementation) ने सीपीआई इंफ्लेशन पर अपने आंकड़े जारी किए हैं।
विज्ञापन


अगस्त महीने में देश का आद्योगिक उत्पादन घटा

भारत का औद्योगिक उत्पादन (IIP) अगस्त महीने में  0.8 फीसदी घट गया है। बुधवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में इस बात की पुष्टि की गई है। अगस्त 2021 में आईआईपी में 13 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) की ओर से जारी औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) के आंकड़ों के अनुसार अगस्त 2022 में विनिर्माण क्षेत्र का उत्पादन 0.7 प्रतिशत घटा है। अगस्त महीने में खनन क्षेत्र के उत्पादन में 3.9 प्रतिशत की कमी आई है, जबकि बिजली उत्पादन में 1.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि अप्रैल 2020 में कोरोनोवायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के मद्देनजर आर्थिक गतिविधियों में गिरावट के कारण औद्योगिक उत्पादन में 57.3 प्रतिशत की कमी आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed