फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Retail inflation rate of june month

नहीं कम हुई महंगाई, सब्जी और दाल के दाम भी बढ़े

Wed, 13 Jul 2016 08:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला,नई दिल्ली Updated Wed, 13 Jul 2016 08:47 AM IST
विज्ञापन
Retail inflation rate of june month

इस साल जून महीने की खुदरा महंगाई दर अति मामूली बढ़ोतरी के साथ 5.77 फीसदी के स्तर पर पहुंच गई। इस साल मई में यह दर 5.66 फीसदी थी। हालांकि सब्जी व दाल के भाव में बढ़ोतरी से जून महीने की खाद्य पदार्थों की खुदरा महंगाई दर 7.79 फीसदी हो गई जबकि इस साल मई में खाने-पीने की चीजों की खुदरा महंगाई दर 7.47 फीसदी थी। जून माह में दाल के खुदरा दामों में मई माह के मुकाबले कम बढ़ोतरी रही।

विज्ञापन


सरकारी आंकड़ों के मुताबिक इस साल जून में सब्जी व दाल-दलहन की खुदरा महंगाई दर क्रमश: 14.74 फीसदी व 26.86 फीसदी रही जबकि चीनी व खांडसारी की खुदरा मुद्रास्फीति दर 16.79 फीसदी रही। बाकी किसी भी चीजों की खुदरा महंगाई दर जून माह में दहाई अंक में नहीं पहुंची।
विज्ञापन


मई महीने में दाल के खुदरा दाम में 30 फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। जून माह में मांस व मछली की कीमतों में 6.60 फीसदी, अंडे में 5.51 फीसदी, फल में 2.64 फीसदी की बढ़ोतरी रही। कपड़ों के खुदरा दाम में 5.14 फीसदी, फुटवियर में 4.26 फीसदी, फ्यूल व लाइट में 2.92 फीसदी, ट्रांसपोर्ट व कम्युनिकेशंस में 1.15 फीसदी का इजाफा रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

औद्योगिक उत्पादन में 1.2 फीसदी की मामूली बढ़ोतरी

Retail inflation rate of june month

मई माह के औद्योगिक उत्पादन में पिछले साल मई माह के मुकाबले 1.2 फीसदी की मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस अवधि में मैन्यूफैक्चरिंग में मात्र 0.7 फीसदी का इजाफा रहा, वहीं कैपिटल गुड्स के उत्पादन में पिछले साल मई के मुकाबले 12.4 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। कैपिटल गुड्स में आई गिरावट मैन्यूफैक्चरिंग निवेश के लिए अच्छी खबर नहीं है।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक मई माह में खनन में 1.3 फीसदी, बिजली में 4.7 फीसदी, बेसिक गुड्स में 3.9 फीसदी, इंटरमीडिएट गुड्स में 3.6 फीसदी, कंज्यूमर गुड्स में 1.1 फीसदी तो कंज्यूमर ड्यूरेबल में 6 फीसदी की बढ़ोतरी रही। इस अवधि में कंज्यूमर नॉन ड्यूरेबल में 2.2 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed