फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Retail inflation rate increase

मोदी सरकार को झटका, खुदरा महंगाई दर बढ़ी और औद्योगिक उत्पादन में गिरावट

Fri, 13 May 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 13 May 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
Retail inflation rate increase

खाने-पीने की चीजों के दाम में बढ़ोतरी की वजह से अप्रैल महीने की खुदरा महंगाई दर 5.39 फीसदी के स्तर पर पहुंच गई। इस साल मार्च व फरवरी में खुदरा महंगाई दर क्रमश: 4.83 फीसदी व 5.26 फीसदी थी।

विज्ञापन


दाल व चीनी जैसी वस्तुओं के भाव में बढ़ोतरी की वजह से अप्रैल महीने में खाद्य वस्तुओं की खुदरा महंगाई दर 6.32 फीसदी के स्तर पर पहुंच गई जबकि इस साल मार्च में यह दर 5.21 फीसदी तो फरवरी में 5.30 फीसदी थी।
विज्ञापन


वहीं इस साल मार्च महीने में औद्योगिक उत्पादन में पिछले साल मार्च के मुकाबले मात्र 0.1 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस साल फरवरी में औद्योगिक उत्पादन में 2 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी। सबसे निराशाजनक बात यह है कि मार्च में मैन्यूफैक्चरिंग में पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 1.2 फीसदी की गिरावट आई है वहीं कैपिटल गुड्स में यह गिरावट 15.4 फीसदी की है। दोनों ही गिरावट मेक इन इंडिया कार्यक्रम के लिए झटका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी आंकड़ों के मुताबिक इस साल अप्रैल महीने में सबसे अधिक दाल व दाल उत्पादों के दाम में 34.13 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं चीनी व खंडसारी के दाम में 11.19 फीसदी, मांस व मछली में 8.07 फीसदी, सब्जी में 4.82 फीसदी, अंडे में 6.64 फीसदी तो दूध व दुग्ध उत्पादों के दाम में 3.32 फीसदी की बढ़ोतरी रही। अप्रैल महीने में कपड़ों व फुटवियर के दाम में 5.56 फीसदी का इजाफा रहा तो फ्यूल व लाइट में 3.03 फीसदी की बढ़ोतरी रही।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक इस साल मार्च में बिजली उत्पादन में सबसे अधिक 11.3 फीसदी की बढ़ोतरी रही। कंज्यूमर गुड्स में इस अवधि में 0.4 फीसदी, कंज्यूमर ड्यूरेबल में 8.7 फीसदी, बेसिक गुड्स में 4 फीसदी तो इंटरमीडिएट गुड्स में 3.7 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।


इस दौरान खनन में 0.1 फीसदी, कंज्यूमर नॉन ड्यूरेबल 4.4 फीसदी की गिरावट रही। आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2015-16 में औद्योगिकी उत्पादन में वित्त्त वर्ष 2014-15 के मुकाबले 2.4 फीसदी का इजाफा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed