फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Retail inflation is expected to be close to 1.2pc in September 2025, claims the BoB report

Inflation: सितंबर 2025 में खुदरा महंगाई 1.2% के करीब रहने का अनुमान, बीओबी की रिपोर्ट में दावा

Wed, 08 Oct 2025 04:10 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Wed, 08 Oct 2025 04:10 PM IST
सार

बैंक ऑफ बड़ौदा की ताजा रिपोर्ट के अनुसार सिंतबर में खुदार महंगाई 1.2 प्रतिशत के करीब रहने की उम्मीद है। यह खाद्य वस्तुओं की लगातार गिरती कीमतों और अनुकूल सांख्यिकीय आधार के कारण संभव हो रहा है।

विज्ञापन
Retail inflation is expected to be close to 1.2pc in September 2025, claims the BoB report
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

हेडलाइन इनफ्लेशन सितंबर 2025 में और घट सकती है और खुदार महंगाई 1.2 प्रतिशत के करीब रहने का अनुमान है। बैंक ऑफ बड़ौदा की ताजा रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार यह राहत खाद्य पदार्थों की लगातार गिरती कीमतों के कारण है। इसमें कहा गया है कि आवश्यक वस्तुओं में लगातार मंदी और टमाटर, प्याज और आलू (TOP) की कीमतों में तेज सुधार महंगाई को नियंत्रित करने में मदद कर रहा है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Report: केवल 18% निवेशकों को वित्तीय टीवी चैनलों पर भरोसा, डिजिटल प्लेटफॉर्म और SIP की बढ़ रही लोकप्रियता

विज्ञापन

बीओबी ईसीआई में लगातार पांचवें महीने मंदी रही

बैंक ऑफ बड़ौदा एसेन्शियल कमोडिटीज इंडेक्स (BOB ECI) लगातार पांचवें महीने मंदी में रहा। सितंबर में यह साल-दर-साल एक प्रतिशत घटा, जबकि अक्तूबर के पहले छह दिनों में 3.8 प्रतिशत की तेज गिरावट दर्ज की गई। महीने-दर-महीने सूचकांक में भी 0.3 प्रतिशत की गिरावट देखी गई। यह प्रमुख खाद्य समूहों में कीमतों के दबाव में कमी को दर्शाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

टीओपी सब्जियों की कीमतों में गिरावट 

टमाटर की खुदरा कीमतें सितंबर में 8.3 प्रतिशत घटीं, जबकि प्याज और आलू में क्रमशः 46.2 प्रतिशत और 30.9 प्रतिशत की गिरावट आई। यह गिरावट बढ़ी हुई आपूर्ति और प्रभावी प्रबंधन के चलते संभव हुई। वित्त वर्ष 2026 में TOP सब्जियों की कुल आपूर्ति 10.3 प्रतिशत बढ़ी, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में 15.4 प्रतिशत घट गई थी।

इन कारणों से महंगाई हुई कम

रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि वैश्विक खाद्य कीमतों में नरमी और ऑटोमोबाइल, FMCG कंपनियों और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म द्वारा जीएसटी दरों में कटौती का फायदा उपभोक्ताओं तक पहुंचाने से महंगाई पर दबाव कम हुआ है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने अनुमान जताया है कि 5 में हेडलाइन सीपीआई भारतीय रिजर्व बैंक के अनुमान से कम रह सकता है।

कोर महंगाई 3.1 प्रतिशत से 3.5 प्रतिशत के बीच रहने का अनुमान

हालांकि, कुछ धातुएं, खनिज और ऊर्जा की कीमतों में मजबूती देखी जा रही है, लेकिन इनका उपभोक्ता मूल्य पर प्रभाव सीमित है। सोने को छोड़कर, कोर महंगाई 3.1 प्रतिशत से 3.5 प्रतिशत के बीच रहने का अनुमान है।

रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि खाद्य कीमतें फिलहाल नरम हैं, लेकिन फसल के मौसम के दौरान सब्जियों की आपूर्ति बढ़ने से खाद्य महंगाई पर और दबाव पड़ सकता है। इसमें कहा गया है कि आने वाले महीनों में इन फसलों की कटाई होगी, इसलिए आपूर्ति बढ़ने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed