फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   retail inflation eases in april 2023 know details retail cpi inflation news

Retail Inflation: खुदरा महंगाई की मार से राहत, अप्रैल में 18 महीने के निचले स्तर 4.70 फीसदी पर

Fri, 12 May 2023 08:04 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 12 May 2023 08:04 PM IST
सार

Retail Inflation: लगातार दूसरे महीने में खुदरा महंगाई के आंकड़े रिजर्व बैंक के दायरे (2-6%) में हैं। इस स्तर पर खुदरा महंगाई दर पिछली बार अक्तूबर 2021 में रही थी। उस समय सीपीआई आधारित खुदरा महंगाई दर 4.48 प्रतिशत रही थी।  

विज्ञापन
retail inflation eases in april 2023 know details retail cpi inflation news
retail inflation

विस्तार

देश को महंगाई की मार से राहत मिलती दिख रही है। वित्तीय वर्ष 2023-24 के पहले महीने यानी अप्रैल 2023 में खुदरा महंगाई दर में गिरावट दर्ज की गई है। सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल में खुदरा महंगाई दर घटकर 4.70 फीसदी रही। यह बीते 18 महीनों में सबसे निम्नतम स्तर है। आपको बता दें कि लगातार तीसरे महीने में महंगाई दर में कमी देखी गई है। इससे पहले मार्च 2023 में खुदरा महंगाई दर 5.66 फीसदी थी। लगातार दूसरे महीने में खुदरा महंगाई के आंकड़े रिजर्व बैंक के दायरे (2% से 6% के बीच) में हैं। इस स्तर पर खुदरा महंगाई दर पिछली बार अक्तूबर 2021 में रही थी। उस समय सीपीआई आधारित खुदरा महंगाई दर 4.48 प्रतिशत रही थी।

विज्ञापन

खाद्य वस्तुओं की खुदरा महंगाई में भी राहत

सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक खाद्य वस्तुओं की महंगाई दर अप्रैल महीने में 3.84 प्रतिशत रही, जो मार्च में 4.79 प्रतिशत थी। पिछले साल अप्रैल महीने में खुदरा महंगाई दर 8.31 प्रतिशत दर्ज की गई थी। दिसंबर 2022 में खुदरा महंगाई दर 5.7 प्रतिशत से बढ़कर फरवरी में 6.4 प्रतिशत पर पहुंच गई थी। उस दौरान देश में अनाज, दूध और फलों की कीमतों में उछाल आया था।

विज्ञापन

मार्च में देश का औद्योगिक उत्पादन 1.1 प्रतिशत बढ़ा

मार्च महीने के औद्योगिक उत्पादन के आंकड़े भी आ गए हैं। मार्च 2023 में देश का औद्योगिक उत्पादन 1.1 प्रतिशत बढ़ा है। पिछले साल इसी महीने में यह 2.2 प्रतिशत था। राष्ट्रीय सांख्यिकीय कार्यालय (NSO) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) मार्च 2023 में 1.1 प्रतिशत बढ़ा। इस दौरान विनिर्माण क्षेत्र का उत्पादन 0.5 प्रतिशत ही बढ़ा। वित्त वर्ष 2022-23 के आखिरी महीने मार्च में देश के खनन क्षेत्र का उत्पादन 6.8 प्रतिशत बढ़ा जबकि बिजली के उत्पादन में 1.6 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। पूरे वित्त वर्ष 2022-23 की बात करें तो औद्योगिक उत्पादन सूचकांक में 5.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान इसमें 11.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

देश के विदेशी मुद्रा भंडार में भी इजाफा

भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक देश का विदेशी मुद्रा भंडार पांच मई को समाप्त सप्ताह के दौरान 7.196 अरब डॉलर बढ़कर 595.976 अरब डॉलर हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed