फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   retail inflation consumer price based inflation news inflation news and updates food and commodity inflation

CPI Inflation: सब्जियों की बढ़ती कीमतों से खुदरा महंगाई तीन महीने के उच्चतम स्तर पर, 4.31% से 4.81% हुई

Wed, 12 Jul 2023 07:05 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 12 Jul 2023 07:05 PM IST
सार

CPI Inflation: सीपीई खुदरा महंगाई दर तीन महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। सांख्यिकी मंत्रालय की ओर से जारी आंकडृों के अनुसार सीपीआई महंगाई मई महीने के 4.31% के मुकाबले जून में खुदरा महंगाई 4.81 प्रतिशत पर पहुंच गई।

विज्ञापन
retail inflation consumer price based inflation news inflation news and updates food and commodity inflation
retail inflation

विस्तार

जून 2023 में सीपीआई आधारित खुदरा महंगाई दर में बढ़त दर्ज की गई है। सीपीई खुदरा महंगाई दर तीन महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। सांख्यिकी मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार सीपीआई महंगाई मई महीने के 4.31% के मुकाबले जून में खुदरा महंगाई 4.81 प्रतिशत पर पहुंच गई। जून महीने में शहरी महंगाई दर 4.33% से बढ़कर 4.96% जबकि ग्रामीण महंगाई दर 4.23% से बढ़कर 4.72% पर पहुंच गई है। इस महीने  खाद्य महंगाई दर 2.96% से बढ़कर 4.49% रही।

विज्ञापन

विज्ञापन

जून में सब्जियों की कीमतों में इजाफा, बिजली ईंधन और हाउसिंग सस्ता

खुदरा महंगाई बढ़ने का बड़ा कारण इस बार सब्जियों की कीमतों में इजाफा होना रहा है। सब्जियों के मामले में भी इस बार खुदरा महंगाई बढ़ी है। सब्जियों की महंगाई दर मासिक आधार पर -8.18% से बढ़कर -0.93% हो गई है। दूसरी ओर, बिजली ईंधन की महंगाई दर में गिरावट दर्ज की गई है और मई महीने की तुलना में जून में यह 4.64% से घटकर 3.92% हो गई। हाउसिंग क्षेत्र की खुदरा महंगाई दर 4.84% से घटकर 4.56% रह गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

मई में आद्यौगिक उत्पादन सालाना आधार पर 5.2 प्रतिशत बढ़ा

retail inflation consumer price based inflation news inflation news and updates food and commodity inflation
फाइल फोटो - फोटो : PTI

सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा बुधवार को उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, मई 2023 में भारत में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) वार्षिक आधार पर 5.2 प्रतिशत बढ़ा, जो अप्रैल में 4.5 प्रतिशत और मार्च 2023 में 1.1 प्रतिशत था। आईआईपी के संदर्भ में मापा जाने वाला कारखाना उत्पादन मई 2022 में 19.7 प्रतिशत बढ़ा। आंकड़ों से पता चलता है कि अप्रैल-मई के बीच सूचकांक में 4.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई। विनिर्माण क्षेत्र का उत्पादन मई में सालाना आधार पर 5.7 प्रतिशत बढ़ा जो अप्रैल में 4.9 प्रतिशत था। इस बीच, बिजली उत्पादन में 0.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि अप्रैल में इसमें 1.1 प्रतिशत की गिरावट देखी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed