फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Retail inflation at record low in November

नवंबर में खुदरा महंगाई दर में आई नरमी, सब्जी व दाल के दाम में गिरावट

Wed, 14 Dec 2016 04:03 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 14 Dec 2016 04:03 AM IST
विज्ञापन
Retail inflation at record low in November
- फोटो : getty

नवंबर महीने में सब्जी व दाल के दाम में पिछले महीनों के मुकाबले आई कमी की वजह से नवंबर माह की खुदरा महंगाई दर नरमी के साथ 3.63 फीसदी के स्तर पर पहुंच गई। अक्तूबर माह में खुदरा महंगाई दर 4.20 फीसदी थी।

विज्ञापन


नवंबर माह में इस साल अक्तूबर के मुकाबले खाने-पीने की चीजें भी सस्ती हुई है। नवंबर में खाद्य वस्तुओं की खुदरा महंगाई दर 2.11 फीसदी के स्तर पर पहुंच गई, जबकि इस साल अक्तूबर में यह दर 3.32 फीसदी थी। पिछले साल नवंबर में खाद्य वस्तुओं की खुदरा महंगाई दर 6.07 फीसदी थी।
विज्ञापन


सरकारी आंकड़ों के मुताबिक नवंबर माह में सब्दी के खुदरा भाव में पिछले साल नवंबर के मुकाबले 10 फीसदी की गिरावट रही। वहीं इस अवधि में दाल की खुदरा कीमतों में नाममात्र की 0.23 फीसदी की बढ़ोतरी रही। अगस्त-सितंबर के दौरान दाल के खुदरा भाव में 25 फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि नवंबर माह में चीनी व इससे जुड़े उत्पादों के खुदरा भाव पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 22.40 फीसदी तक बढ़े हुए दिखे। इस दौरान मांस व मछली के दाम में 5.83 फीसदी, अनाज में 4.86 फीसदी, दूध व दुग्ध उत्पाद में 4.57 फीसदी  की तेजी रही।


आंकड़ों के मुताबिक नवंबर माह में मसालों के खुदरा दाम में 6.48 फीसदी, पान व तंबाकू में 6.29 फीसदी, कपड़ों में 5.10 फीसदी, फुटवियर में 3.86 फीसदी, ट्रांसपोर्ट में 3.77 फीसदी, शिक्षा में 5.15 फीसदी तो मनोरंजन में 4.03 फीसदी की तेजी रही। आंकड़ों के मुताबिक यातायात के मद में होने वाले खर्च मेंशहरों के मुकाबले गांवों में अधिक तेजी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed