{"_id":"66e2de57787be4d6de076609","slug":"retail-inflation-at-3-65-pc-in-august-govt-data-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Retail Inflation: खुदरा महंगाई 5 साल में दूसरी बार सबसे कम; सब्जियों के दाम बढ़ने से मामूली बढ़ी मुद्रास्फीति","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Retail Inflation: खुदरा महंगाई 5 साल में दूसरी बार सबसे कम; सब्जियों के दाम बढ़ने से मामूली बढ़ी मुद्रास्फीति
Thu, 12 Sep 2024 05:58 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Thu, 12 Sep 2024 05:58 PM IST
सार
उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित खुदरा मुद्रास्फीति जुलाई 2024 में 3.6 प्रतिशत और अगस्त 2023 में 6.83 प्रतिशत थी। सरकारी आंकड़ों के अनुसार अगस्त 2024 में खुदरा मुद्रास्फीति मामूली रूप से बढ़कर 3.65 प्रतिशत हो गई और यह रिजर्व बैंक के 4 प्रतिशत के लक्ष्य के भीतर रही। जुलाई में भी मुद्रास्फीति 4 प्रतिशत से नीचे थी।
विज्ञापन
खुदरा महंगाई दर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सब्जियों और फलों की कीमतों में उछाल से खुदरा महंगाई अगस्त में मामूली बढ़कर 3.65 % पर पहुंच गई। इस वृद्धि के बावजूद पांच साल में यह दूसरी बार सबसे कम रही। इससे पहले सितंबर, 2019 में खुदरा महंगाई 3.99% रही थी। जुलाई, 2024 में भी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित महंगाई घटकर पांच साल के निचले स्तर 3.54% पर आ गई थी, जबकि अगस्त, 2023 में 6.83% रही थी।
विज्ञापन
राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के बृहस्पतिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, खाद्य वस्तुओं की महंगाई दर पिछले महीने मामूली बढ़कर 5.66% पहुंच गई। बावजूद इसके यह जून, 2023 के बाद 14 महीने का निचला स्तर है। जुलाई में यह 5.42 % रही थी। इस दौरान सब्जियों की महंगाई दर जुलाई के 6.83 से बढ़कर 10.71 फीसदी पर पहुंच गई।
विज्ञापन
जुलाई में भी मुद्रास्फीति 4 प्रतिशत से नीचे थी। सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) को यह सुनिश्चित करने का काम सौंपा है कि सीपीआई मुद्रास्फीति 2 प्रतिशत के मार्जिन के साथ 4 प्रतिशत पर बनी रहे।
विज्ञापन