{"_id":"677557fdc1e5053b4a0fd2f5","slug":"reserve-bank-says-rs-2000-notes-withdrawal-rs-6-691-cr-worth-such-notes-still-with-public-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"RBI: अब भी हैं जनता के पास 6,691 करोड़ रुपये के 2000 के नोट, ऐसे कर सकते हैं बैंक में जमा","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
RBI: अब भी हैं जनता के पास 6,691 करोड़ रुपये के 2000 के नोट, ऐसे कर सकते हैं बैंक में जमा
Wed, 01 Jan 2025 08:28 PM IST
राहुल कुमार
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राहुल कुमार
Updated Wed, 01 Jan 2025 08:28 PM IST
सार
Reserve Bank: आरबीआई ने 19 मई 2023 को 2000 रुपये मूल्य के बैंक नोटों को चलन से वापस लेने का एलान किया था। उसके बाद से ही इन नोटों को वापस लेने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
दो हजार रुपये के नोट
- फोटो : ANI
विस्तार
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने 2000 रुपये के नोटों को लेकर अहम जानकारी साझा की है। आरबीआई ने बुधवार को बताया कि 2000 रुपये के 98.12 प्रतिशत नोट अबतक बैंकिंग प्रणाली में वापस आ चुके हैं, जबकि 6,691 करोड़ रुपये मूल्य के ऐसे नोट अब भी लोगों ने वापस नहीं किए हैं।
आरबीआई ने 19 मई 2023 को 2000 रुपये मूल्य के बैंक नोटों को चलन से वापस लेने का एलान किया था। उसके बाद से ही इन नोटों को वापस लेने की प्रक्रिया चल रही है। आरबीआई ने बयान में कहा कि चलन में मौजूद 2000 रुपये के बैंक नोटों का कुल मूल्य 31 दिसंबर, 2024 को कारोबार की समाप्ति पर 6,691 करोड़ रुपये रह गया। यह मूल्य 19 मई, 2023 को आरबीआई के फैसले के दिन 3.56 लाख करोड़ रुपये था।
अभी भी जमा कर सकते हैं 2000 के नोट
आरबीआई ने बताया कि, अभी तक 19 मई, 2023 तक चलन में मौजूद 2000 रुपये के कुल 98.12 प्रतिशत नोट वापस आ चुके हैं। सरकार की ओर से इन नोटों को जमा करने या बदलने की सुविधा सात अक्टूबर 2023 तक सभी बैंक शाखाओं में उपलब्ध थी। हालांकि अब भी रिजर्व बैंक के 19 निर्गम कार्यालयों में यह सुविधा उपलब्ध है। लोग इन कार्यालयों में जाकर 2000 के नोट जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
अभी भी वैध मुद्रा है 2000 रुपये के नोट
इसके अलावा आम लोग देश के किसी भी डाकघर से डाक के जरिये 2000 रुपये के नोट आरबीआई के किसी भी निर्गम कार्यालय को अपने बैंक खातों में जमा करने के लिए भेज सकते हैं।
चलन से वापस लिए जाने के बावजूद 2000 रुपये के नोट वैध मुद्रा बने हुए हैं। आरबीआई ने नवंबर 2016 में तत्कालीन प्रचलित 1,000 रुपये और 500 रुपये के बैंक नोटों को चलन से हटाए जाने के बाद 2000 रुपये के नोट जारी किए थे।