{"_id":"622c88846395c136ef10e73e","slug":"reserve-bank-of-india-rbi-gives-big-relief-to-hdfc-bank-lifts-all-restrictions-on-digital-2-0","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी राहत: आरबीआई ने एचडीएफसी बैंक के डिजिटल 2.0 पर लगे प्रतिबंध हटाए, सभी तरह के कार्ड लॉन्च कर सकेगा","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
बड़ी राहत: आरबीआई ने एचडीएफसी बैंक के डिजिटल 2.0 पर लगे प्रतिबंध हटाए, सभी तरह के कार्ड लॉन्च कर सकेगा
Sat, 12 Mar 2022 05:19 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Sat, 12 Mar 2022 05:19 PM IST
सार
RBI Lifts Restrictions On HDFC Bank Digital 2.0: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक को बड़ी राहत दी है। केंद्रीय बैंक ने एचडीएफसी डिजिटल 2.0 पर लगे सभी प्रतिबंधों को हटा दिया है। इसके बाद अब बैंक सभी तरह के कार्ड लॉन्च करने के लिए स्वतंत्र है।
विज्ञापन
एचडीएफसी बैंक लिमिटेड
- फोटो : File
विस्तार
भारतीय रिजर्व बैंक ने निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक के डिजिटल 2.0 पर लगे सभी प्रतिबंधों को हटा लिया है। बैंक की ओर से इस संबंध में स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी मुहैया कराई गई है। बैंक की ओर से कहा गया है कि प्रतिबंध हटने के बाद वह सभी तरह की डिजिटल पहल को फिर से शुरू कर सकता है।
विज्ञापन
इस मामले पर एचडीएफसी बैंक ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक ने 11 मार्च, 2022 को अपने पत्र के माध्यम से बैंक के डिजिटल 2.0 कार्यक्रम के तहत नियोजित व्यापार सृजन गतिविधियों पर प्रतिबंध हटा दिया है। इसे 12 मार्च, 2022 को स्टॉक एक्सचेंजों को अधिसूचित किया गया है। गौरतलब है कि दिसंबर 2020 में एचडीएफसी बैंक पर नए क्रेडिट कार्ड लॉन्च करने पर प्रतिबंध लगाया गया था। हालांकि, अगस्त 2021 में कुछ राहत देते हुए नए क्रेडिट कार्ड लॉन्च करने की छूट दी गई थी।
विज्ञापन
इसके बाद आरबीआई ने बैंक से डेटा सेंटर की खराबी से संबंधित मामले में जवाबदेही तय करने और चूक के कारणों की जांच करने के लिए भी कहा था। बता दें कि बैंक के आईटी सिस्टम में पिछले दो सालों से कई बार इस तरह की गड़बड़ी हुई हैं। इसी के चलते केंद्रीय बैंक ने एचडीएफसी के खिलाफ यह कदम उठाया था। बैंक अपने डिजिटल 2.0 को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा था, जिसमें कई डिजिटल चैनल लॉन्च की तैयारी थी। ऐसे में आरबीआई का आदेश बैंक के लिए बड़ा झटका था।
विज्ञापन