फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Reserve Bank of India RBI extended the deadline for periodic KYC update till 31 March 2022

राहत: आरबीआई ने बढ़ाई केवाईसी अपडेट करने की समय सीमा, यहां जाने क्यों लिया गया ये फैसला

Thu, 30 Dec 2021 02:06 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Thu, 30 Dec 2021 02:06 PM IST
सार

RBI Extended Deadline For KYC Update: केवाईसी अपडेट की समय सीमा को बढ़ा दिया है। इस संबंध में साझा की गई जानकारी के अनुसार, एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अंतिम तिथि को बढ़ाकर 31 मार्च 2022 कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Reserve Bank of India RBI extended the deadline for periodic KYC update till 31 March 2022
RBI - फोटो : पीटीआई

विस्तार

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने एक बड़ा फैसला लेते हुए केवाईसी अपडेट की समय सीमा को बढ़ा दिया है। इस संबंध में साझा की गई जानकारी के अनुसार, एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अंतिम तिथि को बढ़ाकर 31 मार्च 2022 कर दिया गया है। 

विज्ञापन


आरबीआई की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, केंद्रीय बैंक ने केवाईसी अपडेट की समय सीमा को फिलहाल तीन महीने के लिए बढ़ाकर 31 मार्च, 2022 तक कर दिया है। पहले केवाईसी अपडेट करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर थी। रिजर्व बैंक ने कोविड-19 के नए संस्करण ओमिक्रॉन के बढ़ते प्रकोप के बीच अनिश्चितता के कारण यह बड़ा फैसला किया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस समय सीमा का विस्तार ओमिक्रॉन की चिंताओं को ध्यान में रखते हुए किया गया है। केंद्रीय बैंक ने गुरुवार को कहा कि कोविड -19 के नए वैरिएंट कारण प्रचलित अनिश्चितता के मद्देनजर, उपरोक्त परिपत्र में दी गई छूट को 31 मार्च, 2022 तक बढ़ा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed