फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Reserve Bank of India imposes penalties on three cooperative banks know all details here

आरबीआई का डंडा: तीन को-ऑपरेटिव बैंक पर केंद्रीय बैंक ने लगाया लाखों का जुर्माना, जानें ग्राहकों पर क्या होगा असर

Tue, 05 Apr 2022 10:30 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Tue, 05 Apr 2022 10:30 AM IST
सार

नियमों का अनुपालन न करने के मामले में भारतीय रिजर्व बैंक ने तीन को-ऑपरेटिव बैंकों पर जुर्माने की कार्रवाई की है। जिन बैंकों पर जुर्माने की कार्रवाई की गई है उनमें फलटन स्थित यशवंत को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, कोकन मर्केंटाइल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, समता को-ऑपरेटिव डेवलपमेंट बैंक लिमिटेड शामिल हैं।

विज्ञापन
Reserve Bank of India imposes penalties on three cooperative banks know all details here
आरबीआई - फोटो : पीटीआई

विस्तार

भारतीय रिजर्व बैंक ने नियमों की अवहेलना करने पर तीन को-ऑपरेटिव बैंकों पर बड़ी कार्रवाई की है। आरबीआई ने इन बैंक पर कुल पांच लाख का जुर्माना लगाया है। जिन बैंकों पर जुर्माने की कार्रवाई की गई है उनमें फलटन स्थित यशवंत को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, कोकन मर्केंटाइल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, समता को-ऑपरेटिव डेवलपमेंट बैंक लिमिटेड शामिल हैं। 

विज्ञापन


केंद्रीय बैंक की ओर से जारी किए गए बयान के मुताबिक, आरबीआई ने नॉन कंप्लायंस के लिए इन बैंकों पर कार्रवाई की है। इसमें बताया गया कि यशवंत को-ऑपरेटिव बैंक पर आय, परिसंपत्ति वर्गीकरण समेत अन्य मामलों में दिशा-निर्देशों का अनुपालन न करने के कारण दो लाख रुपये जुर्माने की कार्रवाई की गई है। इसके साथ ही मुंबई स्थित कोकन मर्केंटाइल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड पर भी नियमों का अनुपालन न करने के कारण दो लाख रुपये की पेनल्टी लगाई गई है। इसके अलावा कोलकाता स्थित समता को-ऑपरेटिव डेवलपमेंट बैंक लिमिटेड पर एक लाख रुपये जुर्माना ठोका गया है। 
विज्ञापन


इस जुर्माने की कार्रवाई के संबंध में भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से कहा गया है कि यह जुर्माना नियामक अनुपालन में कमियों के आधार पर लगाया गया है। इस कार्रवाई का बैंकों के ग्राहकों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। आरबीआई ने कहा कि इन बैंकों द्वारा अपने संबंधित ग्राहकों के साथ किए गए किसी भी लेन-देन या फिर समझौते की वैधता से इसका कोई लेना-देना नहीं है यानी ऐसी कोई भी प्रक्रिया केंद्रीय बैंक की कार्रवाई से प्रभावित नहीं होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed