फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Report reveals India's job market sees high mobility, many seeking new roles

Jobs in India: नौकरियों में नई भूमिकाएं तलाश रहे लोग, रिपोर्ट ने बताया- भारतीय जॉब मार्केट में गतिशीलता अधिक

Tue, 03 Jun 2025 01:33 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 03 Jun 2025 01:33 PM IST
सार

रिपोर्ट के अनुसार, भारत में मौजूद नौकरियों में सफल वेतन वृद्धि की दर पिछले साल के 32 प्रतिशत से बढ़कर इस साल 37 प्रतिशत हो गई। यह रिपोर्ट देश भर के करीब 3,000 पेशेवरों से मिली जानकारी पर आधारित है। रिपोर्ट के अनुसार, पशेवर अपनी कंपनियों में उद्देश्य, नैतिकता और लचीलेपन को प्राथमिकता दे रहे हैं।

विज्ञापन
Report reveals India's job market sees high mobility, many seeking new roles
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

नौकरियों से जुड़े एक सर्वेक्षण में दावा किया गया है कि भारत के नौकरी बाजार में बड़ी गतिशीलता देखी जा रही है। इसका मतलब है किर बड़ी संख्या में पेशेवर सक्रिय रूप से नई भूमिकाएं तलाश रहे हैं। वे अब अपने वर्तमान संगठनों में बेहतर वेतन के लिए बातचीत कर रहे हैं।
विज्ञापन


माइकल पेज की नवीनतम टैलेंट ट्रेंड्स इंडिया 2025 रिपोर्ट से पता चलता है कि इस वर्ष 62 प्रतिशत पेशेवरों ने वेतन वृद्धि के लिए बातचीत की, और 37 प्रतिशत सफल रहे। जो आंतरिक रूप से प्रगति और बदलाव का संकेत है।
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार सफल वेतन वृद्धि की दर पिछले साल के 32 प्रतिशत से बढ़कर इस साल 37 प्रतिशत हो गई है। यह रिपोर्ट देश भर के करीब 3,000 पेशेवरों से मिली जानकारी पर आधारित है। रिपोर्ट के अनुसार, पशेवर अपनी कंपनियों में उद्देश्य, नैतिकता और लचीलेपन को प्राथमिकता दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


माइकल पेज इंडिया और सिंगापुर के वरिष्ठ प्रबंध निदेशक निलय खंडेलवाल ने कहा, "आज का कार्यबल तेजी से मूल्य-संचालित और भविष्य-केंद्रित होता जा रहा है। अब केवल नौकरी से संतुष्टि ही वफादारी सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त नहीं है। कंपनी के भीतर स्थिति बेहतर होने के बावजूद नौकरी की तलाश करने वालों की उच्च दर बताती है कि लोग अब निष्क्रिय से सक्रिय कैरियर प्रबंधन की ओर बढ़ रहे हैं। 

 
रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि भारतीय संगठनों में GenAI टूल्स को अपनाने में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। 64 प्रतिशत पेशेवर चैटजीपीटी और माइक्रोसॉफ्ट को-पायलट जैसे GenAI टूल्स का उपयोग कर रहे हैं। भारत वैश्विक स्तर पर इन्हें अपनाने के मामले में आगे है। हालांकि, रिपोर्ट में कहा गया है कि केवल 31 प्रतिशत नियोक्ता ही इन टूल्स का प्रभावी ढंग से उपयोग करने के लिए खुद को अच्छी तरह से तैयार महसूस करते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed