{"_id":"67c1206b61808f5367058e12","slug":"report-on-salary-growth-in-india-indian-companies-ceo-well-paid-e-commerce-sector-on-top-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Salary: इस साल 9.4 फीसदी वेतन बढ़ा सकती हैं भारतीय कंपनियां, ई-कॉमर्स क्षेत्र में सर्वाधिक 10.5% वृद्धि","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Salary: इस साल 9.4 फीसदी वेतन बढ़ा सकती हैं भारतीय कंपनियां, ई-कॉमर्स क्षेत्र में सर्वाधिक 10.5% वृद्धि
Fri, 28 Feb 2025 08:03 AM IST
ज्योति भास्कर
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Fri, 28 Feb 2025 08:03 AM IST
सार
इस साल भारतीय कंपनियां अपने कर्मचारियों का वेतन 9.4 फीसदी बढ़ा सकती हैं। ईवाई फ्यूचर ऑफ पे रिपोर्ट के मुताबिक निफ्टी सूचकांक में शामिल शीर्ष-50 कंपनियों के सीईओ के वेतन में 18 से 20 फीसदी तक की बढ़त उल्लेखनीय है।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत में कंपनियां इस साल 9.4 फीसदी की औसत वेतन वृद्धि कर सकती हैं। यह 2024 की 9.6 फीसदी वेतन वृद्धि से थोड़ी कम है। ई-कॉमर्स क्षेत्र में सबसे अधिक 10.5 फीसदी वेतन बढ़ने की उम्मीद है, जो ऑनलाइन कारोबार के तेजी से विस्तार, बढ़ते उपभोक्ता खर्च और प्रौद्योगिकी प्रगति से प्रेरित है।
ईवाई फ्यूचर ऑफ पे रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के 10 में से 6 नियोक्ता कर्मचारियों को पुरस्कृत करने और वेतन संबंधी रणनीतियों के लिए अगले तीन वर्षों में आरि्टफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की क्षमता का पता लगाने के इच्छुक हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, वित्तीय सेवा क्षेत्र में इस साल 10.3 फीसदी और वैश्विक क्षमता केंद्रों में 10.2 फीसदी वेतन वृद्धि हो सकती है। हालांकि आईटी और आईटी-सक्षम सेवा क्षेत्र में वेतन वृद्धि सुस्त रहने का अनुमान है। आईटी क्षेत्र में वेतन वृद्धि 2024 के 9.8 फीसदी से घटकर 2025 में 9.6 फीसदी और आईटी-सक्षम सेवाओं में 9.2 फीसदी से कम होकर नौ फीसदी होने के आसार हैं।
विज्ञापन
वाहन, दवा एवं विनिर्माण क्षेत्रों में वेतन सि्थर रहने का अनुमान है। रिपोर्ट के अनुसार, निफ्टी सूचकांक में शामिल शीर्ष-50 कंपनियों के सीईओ का वेतन 2023 से 2024 तक 18-20 फीसदी बढ़ा, जो उल्लेखनीय वृद्धि को दर्शाता है। कर्मचारियों के नौकरी छोड़ने की दर 2024 में घटकर 17.5 फीसदी रह गई, जो 2023 में 18.3 फीसदी रही थी।