फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Report: India ranks fourth in the world in terms of number of millionaires

Report: करोड़पतियों की संख्या के मामले में भारत दुनिया में चौथे स्थान पर; वैश्विक स्तर पर और मजबूत होगा कद

Thu, 06 Mar 2025 03:48 AM IST
शिव शुक्ला बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Thu, 06 Mar 2025 03:48 AM IST
सार

देश में अरबपतियों की संख्या बढ़कर 2024 में 191 पहुंच गई। इनमें से 26 पिछले साल ही इस श्रेणी में शामिल हुए हैं। 2019 में यह संख्या सिर्फ सात थी। यानी पांच साल में 184 अरबपति बढ़े हैं।

विज्ञापन
Report: India ranks fourth in the world in terms of number of millionaires
भारतीय अर्थव्यवस्था। - फोटो : amarujala

विस्तार

भारत धन सृजन के लिहाज से वैश्विक केंद्र के रूप में उभर रहा है। खास बात है कि देश करोड़पतियों यानी एक करोड़ डॉलर से अधिक संपत्ति वाले उच्च नेटवर्थ व्यक्तियों (एचएनडब्ल्यूआई) की संख्या के मामले में दुनिया में चौथे स्थान पर है। इससे आगे सिर्फ अमेरिका, चीन और जापान हैं। नाइटफ्रैंक की बुधवार को जारी ‘द वेल्थ रिपोर्ट-2025’ के मुताबिक, भारत में करोड़पतियों की संख्या छह फीसदी बढ़कर 2024 में 85,698 पहुंच गई। 2023 में यह 80,686 थी और 2028 तक इसके बढ़कर 93,753 पहुंचने की उम्मीद है। 2024 में अमेरिका, चीन और जापान में क्रमशः 9,05,413, 4,71,634 एवं 1,22,119 करोड़पति थे। एक साल में दुनियाभर में एचएनडब्ल्यूआई की संख्या 4.4 फीसदी बढ़कर 23,41,378 पहुंच गई।  

विज्ञापन


और मजबूत होगा भारत का प्रभाव
नाइट फ्रैंक इंडिया के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक शिशिर बैजल ने कहा, भारत में अमीरों की संख्या बढ़ रही है। उच्च नेटवर्थ वाले लोगों की बढ़ती संख्या देश की मजबूत दीर्घकालीन आर्थिक वृद्धि, बढ़ते निवेश अवसरों और विकसित हो रहे लग्जरी बाजार को दर्शाती है। आने वाले दशक में वैश्विक संपत्ति सृजन में भारत का प्रभाव और मजबूत होगा।
विज्ञापन


अब 191 अरबपति
देश में अरबपतियों की संख्या बढ़कर 2024 में 191 पहुंच गई। इनमें से 26 पिछले साल ही इस श्रेणी में शामिल हुए हैं। 2019 में यह संख्या सिर्फ सात थी। यानी पांच साल में 184 अरबपति बढ़े हैं। भारतीय अरबपतियों की संयुक्त संपत्ति 950 अरब डॉलर आंकी गई है। यह अमेरिका (5.7 लाख करोड़ डॉलर) और चीन (1.34 लाख करोड़ डॉलर) के बाद दुनिया में तीसरे स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट की अन्य बातें...

  • दुनिया की 3.7 फीसदी अमीर आबादी भारत में रहती है।
  • 46.5 फीसदी नेक्स्ट जेनरेशन भारतीय अमीर लग्जरी कार खरीदना चाहते हैं।
  • 25.7 फीसदी अमीर लग्जरी घर और 11.9 फीसदी आर्ट संग्रह पर खर्च करने की इच्छा रखते हैं।
  • 9.9 फीसदी नेक्स्ट जेनरेशन अमीर प्राइवेट जेट और 4% सुपरयाट खरीदना चाहते हैं।
  • विनिर्माण क्षेत्र ने पिछले 10 साल में टेक की तुलना में अधिक अरबपति बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed