फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Report India has become the first choice of NRIs for treatment medical tourism is increasing

Report: इलाज के लिए भारत बना NRI की पहली पसंद, बढ़ रहा मेडिकल टूरिज्म; अमेरिका की तुलना में 10 गुना तक कम खर्च

Mon, 28 Jul 2025 09:59 AM IST
शुभम कुमार बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 28 Jul 2025 09:59 AM IST
सार

पॉलिसीबाजार की रिपोर्ट बताती है कि 2024-25 में विदेशों में रहने वाले भारतीयों (एनआरआई) की संख्या में 150% बढ़ोतरी हुई है, जो भारत को मेडिकल टूरिज्म में लोकप्रिय बना रही है। हार्ट बायपास और घुटना प्रत्यारोपण जैसी महंगी सर्जरियां भारत में अमेरिका की तुलना में 7 से 10 गुना कम खर्चीली हैं। बेहतर इलाज और कम खर्च के कारण एनआरआई अब भारत को प्राथमिक चिकित्सा केंद्र मान रहे हैं।

विज्ञापन
Report India has become the first choice of NRIs for treatment medical tourism is increasing
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

भारत में इलाज कराना अब विदेशों में रहने वाले भारतीयों (एनआरआई) के लिए पहली पसंद बनता जा रहा है। पॉलिसीबाजार की रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2024-25 में एनआरआई ग्राहकों की संख्या में 150% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो भारत की मेडिकल टूरिज्म में बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है। रिपोर्ट में बताया गया कि अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देशों की तुलना में भारत में इलाज बहुत सस्ता है, लेकिन गुणवत्ता में कोई कमी नहीं है। यही वजह है कि एनआरआई अब उच्च गुणवत्ता वाली और किफायती स्वास्थ्य सेवाओं के लिए भारत का रुख कर रहे हैं।

विज्ञापन

अब समझिए भारत के मुकाबले अमेरिका में इलाज की लागत
रिपोर्ट के अनुसार भारत और अमेरिका में होने वाले इलाज की लागत में काफी अंतर देखने को मिला। उदाहरण के तौर पर भारत में हार्ट बायपास सर्जरी के लिए लगभग चार लाख रुपये से छह लाख रुपये तक खर्च करने पड़ते हैं। वहीं अमेरिका में लगभग 58 लाख रुपये से लेकर लगभग 1.25 करोड़ रुपये तक खर्च करने पड़ते हैं। ऐसे ही हाल घटुना प्रत्यारोपण के लिए भी देखा गया है। इसके लिए भारत में लगभग ₹3.3 लाख से ₹5 लाख रुपये खर्च करने पड़ते हैं। वहीं अमेरिका में लगभग ₹24.9 लाख से ₹41.5 लाख खर्च करने पड़ते हैं। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Report: भारत में तेजी से बढ़ रहा मेडिकल टूरिज्म, देश को चिकित्सा केंद्र बनाने के लिए प्रोत्साहन देना जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन

लीवर ट्रांसप्लांट में भी आते हैं करोड़ो के खर्च
अब बात अगर लीवर ट्रांसप्लांट की करें तो भारत में लीवर ट्रांसप्लांट के लिए लगभग ₹20.75 लाख से ₹29.05 लाख खर्च करने पड़ते हैं। वहीं अमेरिका की बात करें तो लीव ट्रांसप्लांट के लिए लगभग ₹2.49 करोड़ से ₹4.15 करोड़ तक खर्च करने पड़ते हैं। इसका साथ ही रिपोर्ट में ये भी जिक्र किया गया है कि भारत में स्वास्थ्य बीमा भी काफी सस्ता है। बता दें कि भारत में एक व्यक्ति का वार्षिक प्रीमियम लगभग ₹9,960 से ₹24,900 होती है। वहीं 


अमेरिका में यही प्रीमियम ₹6.6 लाख से भी ज्यादा है। बात अगर खाड़ी देशों की करें तो इसके लिए लगभग ₹3.3 लाख से ₹4.15 लाख है। 

ये भी पढ़ें:- Share Market Opening: गिरावट के साथ खुले शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में कंपनियों को हुए नफे-नुकसान जानिए

युवा और महिलाएं भी आगे
एनआरआई ग्राहकों में महिलाओं की हिस्सेदारी में 125% और 35 साल से कम उम्र के ग्राहकों में 148% की बढ़ोतरी देखी गई है। यह दर्शाता है कि अब युवा और महिलाएं भी भारत की स्वास्थ्य सेवाओं पर भरोसा कर रही हैं।
दक्षिण भारत के शहर जैसे चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। इसके अलावा मुंबई, पुणे, ठाणे और कोलकाता भी एनआरआई मरीजों के लिए लोकप्रिय हो रहे हैं। ऐसे में सस्ती कीमत, बेहतरीन इलाज और आधुनिक मेडिकल तकनीक के कारण भारत अब दुनियाभर के एनआरआई के लिए चिकित्सा का प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed