फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Report House prices increased by 11 Percent in top eight cities maximum increase of 32 pc in Delhi-NCR

Report: शीर्ष-8 शहरों में 11 फीसदी तक बढ़े मकानों के दाम, दिल्ली-एनसीआर में सर्वाधिक 32% तेजी

Tue, 03 Dec 2024 04:18 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 03 Dec 2024 04:18 AM IST
सार

रिपोर्ट के अनुसार, मजबूत मांग और बाजार की सकारात्मक धारणा के कारण सितंबर तिमाही में मकानों की औसत कीमत बढ़कर 11,000 रुपये प्रति वर्ग फीट हो गई है। दिल्ली-एनसीआर में दाम 8,655 रुपये प्रति वर्ग फीट से 32 फीसदी बढ़कर 11,438 रुपये प्रति वर्ग फीट पहुंच गया। 
 

विज्ञापन
Report House prices increased by 11 Percent in top eight cities maximum increase of 32 pc in Delhi-NCR
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amarujala.com

विस्तार

मजबूत मांग के कारण देश के शीर्ष-8 शहरों में चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में मकानों की कीमतें सालाना आधार पर 11 फीसदी तक बढ़ गई हैं। दिल्ली-एनसीआर में सबसे अधिक 32 फीसदी की तेजी आई है। क्रेडाई, कोलियर्स और लियासेस फोरास की संयुक्त रिपोर्ट के मुताबिक, 2021 के बाद से मकानों की औसत कीमतें लगातार 15वीं तिमाही बढ़ी हैं।

विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार, मजबूत मांग और बाजार की सकारात्मक धारणा के कारण सितंबर तिमाही में मकानों की औसत कीमत बढ़कर 11,000 रुपये प्रति वर्ग फीट हो गई है। दिल्ली-एनसीआर में दाम 8,655 रुपये प्रति वर्ग फीट से 32 फीसदी बढ़कर 11,438 रुपये प्रति वर्ग फीट पहुंच गया। चेन्नई में सबसे कम दो फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। बंगलूरू में मकानों के दाम 24 फीसदी, अहमदाबाद में 16 फीसदी, पुणे में 10 फीसदी, मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र में चार फीसदी बढ़े हैं। हैदराबाद और कोलकाता में औसत कीमत तीन-तीन फीसदी बढ़ी है।
विज्ञापन


रियल एस्टेट में एआईएफ निवेश 75,500 करोड़
वैकल्पिक निवेश कोष (एआईएफ) की ओर से भारतीय रियल एस्टेट में कुल निवेश 75,500 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। एआईएफ का सभी क्षेत्र की तुलना में यह सबसे अधिक निवेश है। सेबी के अनुसार, पहली छमाही में एआईएफ के कुल 4.49 लाख करोड़ में से रियल एस्टेट में 17 फीसदी निवेश आया है। पिछले साल यह 68,540 करोड़ रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed