{"_id":"666f6e104fc3e2103903e963","slug":"report-domestic-air-conditioning-market-will-be-worth-rs-50-thousand-crore-by-2028-29-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिपोर्ट में दावा: 2028-29 तक 50,000 करोड़ का होगा एसी बाजार, बेहतर जीवनशैली की चाह से बढ़ेगी रफ्तार","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
रिपोर्ट में दावा: 2028-29 तक 50,000 करोड़ का होगा एसी बाजार, बेहतर जीवनशैली की चाह से बढ़ेगी रफ्तार
Mon, 17 Jun 2024 04:28 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Mon, 17 Jun 2024 04:28 AM IST
सार
भीषण गर्मी, बढ़ती खर्च योग्य आमदनी और उपभोक्ता वित्त तक आसान पहुंच के साथ बेहतर जीवनशैली की चाह जैसी वजहों से घरेलू एसी श्रेणी में वृद्धि की रफ्तार बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
एसी (प्रतीकात्मक फोटो)
- फोटो : Freepik
विस्तार
देश में घरेलू एयर कंडीशनर (रूम एसी) का बाजार 2028-29 तक 12 फीसदी की सालाना दर से बढ़कर 50,000 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है। टाटा समूह की कंपनी वोल्टास ने अपनी सालाना रिपोर्ट में कहा कि घरेलू और अग्रणी विदेशी कंपनियों की उपस्थिति के कारण भारतीय एसी बाजार में प्रतिस्पर्धा तेज हो गई है।
विज्ञापन
भीषण गर्मी, बढ़ती खर्च योग्य आमदनी और उपभोक्ता वित्त तक आसान पहुंच के साथ बेहतर जीवनशैली की चाह जैसी वजहों से घरेलू एसी श्रेणी में वृद्धि की रफ्तार बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
- रिपोर्ट में कहा गया है कि वोल्टास ने एक जनवरी, 2024 से 20 अप्रैल, 2024 तक मात्र 110 दिन की अवधि में 10 लाख एसी बेचे हैं। इस सत्र में कई कंपनियों की एसी बिक्री अप्रैल-मई में दोगुना से अधिक हो गई है।
- इससे पहले उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स एवं उपकरण विनिर्माता संघ ने कहा था कि इस साल घरेलू एसी की रिकॉर्ड बिक्री की उम्मीद है। भीषण गर्मी के कारण मांग में वृद्धि से 2024 में एसी की सालाना बिक्री लगभग 1.4 करोड़ इकाई के स्तर पर पहुंच जाएगी।
विज्ञापन