फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Repo rate stable for the sixth time calculate home loan interest for savings like this

RBI: छठी बार रेपो दर स्थिर, बचत के लिए होम लोन ब्याज का ऐसे करें आकलन

Mon, 12 Feb 2024 05:57 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 12 Feb 2024 05:57 AM IST
सार

पिछले साल होम लोन की ब्याज दरों में नरमी आई है। हालांकि, दरें फरवरी, 2022 की तुलना में अधिक और फरवरी, 2023 के मुकाबले कम हैं। सबसे कम ब्याज दरों का लाभ उन्हीं कर्जदारों को मिल रहा है, जिनकी आय स्थिर है। क्रेडिट स्कोर 750 से अधिक है।

विज्ञापन
Repo rate stable for the sixth time calculate home loan interest for savings like this
RBI, Repo Rate - फोटो : Istock

विस्तार

आरबीआई ने रेपो दर में लगातार छठी बार कोई बदलाव नहीं किया है। इसके बावजूद होम लोन पर ब्याज दर पिछले साल की तुलना में कम है। ऐसे में अगर आप नया मकान खरीदना चाहते हैं या कोई पुराना होम लोन चुका रहे हैं तो ब्याज दरों का आकलन जरूर करें। इससे आप अच्छी-खासी रकम बचा सकते हैं। कालीचरण की रिपोर्ट...

विज्ञापन

कर्ज पिछले साल से सस्ता
पिछले साल होम लोन की ब्याज दरों में नरमी आई है। हालांकि, दरें फरवरी, 2022 की तुलना में अधिक और फरवरी, 2023 के मुकाबले कम हैं। सबसे कम ब्याज दरों का लाभ उन्हीं कर्जदारों को मिल रहा है, जिनकी आय स्थिर है। क्रेडिट स्कोर 750 से अधिक है। कर्ज-मूल्य अनुपात कम है। महिलाओं, ब्लूचिप कंपनियों के वेतनभोगियों, सरकारी कर्मचारियों, प्रीमियम संपत्ति खरीदारों व होम लोन रिफाइनेंस कराने वालों के लिए भी कम ब्याज दर होम लोन उपलब्ध है। इस समय होम लोन पर सबसे कम ब्याज 8.30 से 8.60 फीसदी के बीच है।

विज्ञापन

अब क्या करें
होम लोन 2020 से पहले का है तो संभव है कि आप अधिक ब्याज चुका रहे हों। इससे बचने के लिए मौजूदा ब्याज दर का आकलन करें। अगर आप पर होम लोन का आधा से अधिक बकाया है और ब्याज दर आपकी मौजूदा पात्रता से 50-100 आधार अंक अधिक है तो रेपो लिंक्ड रिफाइनेंसिंग पर विचार कर सकते हैं। इसके अलावा, आप अपने मौजूदा होम लोन को किसी अन्य बैंक या कर्जदाता के पास हस्तांतरित करा सकते हैं। इससे बचत करने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

नए कर्जदार हैं तो
नया मकान खरीदना चाहते हैं तो अपनी पात्रता के अनुसार कम-से-कम ब्याज दर पर होम लोन लेने का प्रयास कर सकते हैं। इसके लिए आप दो तरीके अपना सकते हैं। पहला, क्रेडिट कार्ड या अन्य बकाया न हो। सभी भुगतान अपडेट हों। दूसरा, अपने क्रेडिट स्कोर पर बारीकी से नजर रखें। इसकी हर महीने निशुल्क जांच करते रहें। 750 का क्रेडिट स्कोर बहुत अच्छा माना जाता है। 800 से अधिक का क्रेडिट स्कोर सर्वोत्तम है।

हर एक लाख पर बचा सकते हैं 6,500 रुपये
होम लोन भुगतान की अवधि 10 साल बची है और अगर आप ब्याज दर को 9.50 फीसदी से घटाकर 8.50 फीसदी तक ला सकते हैं तो हर एक लाख रुपये पर करीब 6,500 रुपये बचा सकते हैं। उदाहरण के लिए, 30 लाख रुपये का होम लोन बकाया है तो 10 साल में 1.95 लाख बचा सकते हैं। यानी हर साल 19,500 रुपये। दरों में कमी का सिलसिला शुरू होने पर बचत में तेजी आएगी।  

सरकारी बैंक से ऋण लेने वाले ध्यान दें  
आदिल शेट्टी, सीईओ, बैंक बाजार ने कहा कि आरबीआई के आंकड़ों से पता चलता है कि सरकारी बैंकों का बकाया कर्ज अब भी पुराने मानकों पर आधारित है। निजी बैंकों में 79 फीसदी कर्ज रेपो दर आधारित हैं। वहीं, 12 सरकारी बैंकों के सिर्फ 38% कर्ज ही रेपो आधारित हैं। आपने 2020 से पहले सरकारी बैंक से होम लोन लिया है तो पुराने मानदंडों की वजह से अधिक ब्याज चुका रहे होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed