फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Removal Unprecedented, Not Allowed To Defend Myself: Cyrus Mistry Email

मिस्त्री ने टाटा को लिखा- 'ऐसा पहले कभी नहीं हुआ'

Wed, 26 Oct 2016 05:03 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 26 Oct 2016 05:03 PM IST
विज्ञापन
Removal Unprecedented, Not Allowed To Defend Myself: Cyrus Mistry Email
साइरस मिस्त्री

टाटा समूह के चेयरमैन पद से हटाए जाने के बाद दिए अपने बयान में सायरस मिस्त्री ने कहा कि टाटा बोर्ड के इस फैसले से मैं स्तब्ध (शॉक्ड) हूं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार टाटा बोर्ड को एक मेल में उन्होंने लिखा है कि बोर्ड के फैसले से मैं स्तब्ध हूं। मुझे अपनी बात रखने का मौका तक नहीं दिया गया।

विज्ञापन


बोर्ड ने अपनी साख के मुताबिक काम नहीं किया। उन्होंने लिखा कि टाटा संस और समूह कंपनियों के शेयरधारकों के प्रति जिम्मेदारी निभाने में निदेशकगण विफल रहे और कारपोरेट गवर्नेंस का कोई ख्याल नहीं रखा गया। कारपोरेट रणनीति नहीं होने के आरोप के जवाब में मिस्त्री ने कहा कि टाटा संस बोर्ड को उन्होंने 2025 तक की रणनीति सौंप दी थी। मिस्त्री ने कहा कि शुरुआत में रतन टाटा और लॉर्ड भट्टाचार्या का समूह को लीड करने का ऑफर ठुकरा दिया था, लेकिन उम्मीदवार नहीं होने चलते उन्हें आगे लाया गया।
विज्ञापन


साथ ही यह भरोसा दिया गया था कि उन्हें काम करने की पूरी आजादी होगी। इसमें रतन टाटा की भूमिका सलाहकार और गाइड की होगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। नियुक्ति के बाद टाटा ट्रस्ट ने एसोसिएशंस की नियमावली में संशोधन किया। इसमें ट्रस्ट, टाटा संस बोर्ड और चेयरमैन के बीच इंगेजमेंट के टर्म को बदला गया। नियमों में बदलाव के जरिए टाटा संस के चेयरमैन की भूमिका को कम किया गया और एक वैकल्पिक पावर स्ट्रक्चर तैयार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पद छोड़ने के लिए तैयार नहीं थे मिस्त्री

Removal Unprecedented, Not Allowed To Defend Myself: Cyrus Mistry Email
cyrus mistry
रतन टाटा के कानूनी सलाहकार हरीश साल्वे ने समाचार चैनल एनडीटीवी को बताया कि टाटा समूह द्वारा अधिग्रहित संपत्ति और घाटे में चल रही कंपनियों के बेचने का मिस्त्री का फैसला समहू की छवि को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धूमिल करने वाला था। ये फैसला कंपनी की नीतियों के उलट था। 

टाटा समूह के कानूनी सलाहकार मोहन पारासरन ने मिस्त्री को हटाए जाने के संबंध में बोर्ड को सलाह दी थी। पारासरन ने कहा कि बोर्ड की अहम बैठक से पहले रतन टाटा ने मिस्त्री को इस्तीफा देने के लिए कहा था लेकिन उन्होंने इसे मानने से इनकार कर दिया था। इसके बाद बोर्ड को फैसला लेना पड़ा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed