फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Reliance to enhance Jio Welcome offer by 3 Months: Sources

जियो यूजर्स मार्च 2017 तक ले सकेंगे वेलकम ऑफर का मजा!

Wed, 26 Oct 2016 02:17 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 26 Oct 2016 02:17 PM IST
विज्ञापन
Reliance to enhance Jio Welcome offer by 3 Months: Sources
रिलायंस जियो

रिलायंस जियो के ग्राहकों को जल्द खुशखबरी मिलने वाली है। जियो वेलकम ऑफर को 31 दिसंबर से आगे बढ़ाने की तैयारी में है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रिलायंस वेलकम ऑफर की तारीख 31 मार्च 2017 तक बढ़ाने की तैयारी में है।

विज्ञापन


कंपनी ने इस बारे में अपने अधिकारियों को अवगत करा दिया है,बस ग्राहकों को इसकी जानकारी देना बाकी है। बिजनेस न्यूज पेपर मिंट की रिपोर्ट के मुताबिक जियो के स्ट्रैटजी प्लाइंग हेड चाहते हैं कि जियो के कस्टमर्स से तब तक पैसे लेना ठीक नहीं होगा जब तक उन्हे संतोषजनक सेवा ना मुहैया करा दी जाए।
विज्ञापन


इसके अलावा कंपनी के एनालिस्ट्स भी जियो वेलकम ऑफर को मार्च 2017 तक बढ़ाने का सुझाव दे रहे हैं। जो साधारण वेलकम ऑफर की अवधि से तीन महीने ज्यादा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जियो ने की है टेलीकॉम कंपनियों की शिकायत

Reliance to enhance Jio Welcome offer by 3 Months: Sources
reliance jio

गौरतलब है कि जियो अपने ग्राहकों को वेलकम ऑफर के तहत फ्री 4जी डेटा और फ्री वॉयल कॉल दे रहा है। अभी कंपनी का वेलकम ऑफर 31 दिसंबर 2016 तक वैलिड है। उल्लेखनीय है कि रिलायंस जियो ने एयरटेल, वोडाफोन, आइडिया जैसे टेलीकॉम ऑपरेटर्स पर पर्याप्त इंटरकनेक्ट प्वांइट ना मुहैया कराने का आरोप लगाया था।

इस शिकायत का संज्ञान लेते हुए टेलीकॉम रेगूलेटरी ट्राई ने इन कंपनियों पर जुर्माना लगाने का मंत्रालय को सुझाव दिया है।

हाल ही में जियो के लाइफ-टाइम फ्री कॉलिंग स्कीम को ट्राई की ओर से हरी झंडी मिली है लेकिन ट्राई ने वेलकम ऑफर के लिए कुछ शर्ते लगाई हैं जिसके तहत तीन दिसंबर तक जियो सिम खरीदने वाले ही वेलकम ऑफर का लाभ ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed