फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Reliance Jio gets clean chit from Trai for Full life Free calls

रिलायंस जियो के 'फुललाइफ फ्री कॉल' ऑफर को ट्राई की हरी झंडी

Fri, 21 Oct 2016 06:47 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 21 Oct 2016 06:47 PM IST
विज्ञापन
Reliance Jio gets clean chit from Trai for Full life Free calls
रिलायंस जियो

आजीवन फ्री वॉयस कॉल सेवा ऑफर करने वाले रिलायंस जियो को दूरसंचार नियामक ट्राई से राहत बड़ी राहत मिली है। दूरसंचार नियामक ट्राई ने कहा है कि टेलिकॉम बाजार में उतरी इस नई कंपनी का प्लान मौजूदा नियमों के अनुरूप है तथा यह भेदभावपूर्ण नहीं है।

विज्ञापन


भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण ने दूरसंचार परिचालकों को लिखे एक पत्र में कहा, "यह पाया गया कि ट्राई में दाखिल किए गए फ्री प्लान को आईयूसी का पालन नहीं करने वाला, मनमानीपूर्ण और भेदभावपूर्ण नहीं माना जा सकता।"
विज्ञापन


मौजूदा परिचालकों भारती एयरटेल, वोडाफोन और अन्य ने ट्राई से संपर्क कर रिलायंस जियो द्वारा दिये जा रही फ्री कॉल सेवा का विरोध करते हुए उसके फ्री प्लान को मनमानीपूर्ण, भेदभावपूर्ण और मौजूदा नियमों का पालन न करने वाला बताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुराने ग्राहकों को 31 दिसंबर तक जारी रहेगा ऑफर

Reliance Jio gets clean chit from Trai for Full life Free calls
Reliance Jio

गौरतलब है कि दूरसंचार परिचालकों को अपने नेटवर्क से बाहर जाने वाले प्रत्येक कॉल पर उस नेटवर्क को प्रति मिनट 14 पैसे की दर से धन देना होता है जहां यह अंत में पहुंचता है। भारत के सबसे धनी व्यक्ति मुकेश अंबानी ने दूरसंचार क्षेत्र में अपनी तरह से पदार्पण करते हुए पिछले माह जियो वेलकम ऑफर की घोषणा की थी जिसमें ग्राहकों के लिए आजीवन फ्री कॉल की सुविधा है।

लेकिन ट्राई ने तीन माह तक फ्री कॉल, डाटा का प्रोमोशनल ऑफर देने के कैप का हवाला देते हुए कहा है कि जियो की तीन माह की अवधी 3 दिसंबर के समाप्त हो रही है। इसके बाद ये ऑफर आगे नहीं दिया जा सकता।

वहीं कंपनी सूत्रों का कहना है कि तीन दिसंबर के बाद नए ग्राहकों को सब्सक्रिप्‍शन लेना होगा, जबकि पुराने ग्राहकों को वेलकम ऑफर 31 दिसंबर तक जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed