फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   reliance bp to open two thousand petrol pump, this is the process for apply

इस कंपनी के साथ मिलकर खोल सकते हैं पेट्रोल पंप, ये है तरीका

Wed, 24 Oct 2018 04:17 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 24 Oct 2018 04:17 PM IST
विज्ञापन
reliance bp to open two thousand petrol pump, this is the process for apply

अगर आप अपना बिजनेस करने की सोच रहे हैं और तगड़ा मुनाफा कमाना चाहते हैं तो फिर पेट्रोल पंप से बढ़िया कोई ऑप्शन नहीं है। समय-समय पर सरकारी तेल कंपनियां पेट्रोल पंप के लिए आवेदन निकालती रहती हैं। हालांकि कई लोगों को पेट्रोल पंप खोलने का लाइसेंस मिलता भी नहीं है।  

विज्ञापन


देश में खुलेंगे 2 हजार पेट्रोल पंप

अब आप निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी पेट्रोलियम कंपनी रिलांयस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के साथ मिलकर भी पेट्रोल पंप खोल सकते हैं। रिलायंस पेट्रोलियम जल्द ही बीपी के साथ साझेदारी करने जा रही है। दोनों कंपनियां अगले तीन साल में पूरे देश में 2 हजार से अधिक पेट्रोल पंप खोलेंगी। ऐसे में आपके पास जल्द ही यह मौका आने वाला है, जिसके जरिए आप पेट्रोल पंप के लिए आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन


अलग-अलग मिला है लाइसेंस

दोनों कंपनियों को सरकार की तरफ से पेट्रोल पंप खोलने के लिए लाइसेंस मिला हुआ है। रिलायंस के पास देश में 5 हजार पेट्रोल पंप खोलने का लाइसेंस है। कंपनी की अभी भारत के रिटेल ईंधन बाजार में 6 फीसदी हिस्सेदारी ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिलायंस ने 2004 से 2006 के बीच देश में 1,470 करोड़ रुपए के निवेश के साथ 1,470 पेट्रोल पंप खोले थे।रिलायंस अभी देश में स्वतंत्र तौर पर 1,343 पेट्रोल पंप चलाती है। बीपी को अक्टूबर 2016 में देश में 3500 पेट्रोल पंप खोलने का लाइसेंस मिला था। 

सरकारी कंपनियां खोलेंगी 50 हजार पंप

वहीं रिलायंस-बीपी के अलावा सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियां (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) ने अगले तीन साल में 50 हजार नए पेट्रोल पंप खोलने का प्लान तैयार किया है। 

12 लाख का निवेश

अगर आपके पास अपनी या फिर किराये पर शहर या गांव में सड़क अथवा हाईवे किनारे जमीन है, तो फिर पेट्रोल पंप खोलने से बढ़िया बिजनेस कोई नहीं है। जमीन के होने के बाद आपको इस बिजनेस को शुरू करने के लिए कम से कम 12 लाख रुपये का निवेश करना होगा। बड़े शहरों में यह निवेश 25 लाख तक जा सकता है। हालांकि इसमें जगह के हिसाब से खर्चा कम-ज्यादा हो सकता है। 

यह लोग कर सकते हैं आवेदन

reliance bp to open two thousand petrol pump, this is the process for apply

पेट्रोल पंप खोलने के लिए पहली शर्त आवेदक का भारतीय नागरिक होना है। इसके साथ ही आवदेक ने कम से कम हाईस्कूल पास किया हो। इसके साथ ही उसकी उम्र कम से कम 21 साल और अधिकतम 55 साल होनी चाहिए। इसके साथ ही आवेदक के पास बैंक गारंटी भी होनी चाहिए। 

जमीन नहीं होने पर भी मिलेगा लाइसेंस

अगर आवेदक के पास खुद की जमीन नहीं है तो भी वो इसके लिए आवेदन कर सकता है। जमीन नहीं होने पर आवदेक लीज पर इसे ले सकता है। हालांकि इसके लिए उसे जमीन मालिक से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट लेना होगा।

साथ ही नोटरी वकील से एक शपथपत्र भी बनवाना होगा। जमीन अगर कृषि भूमि में आती है तो आपको उसका कनवर्जन कराना होगा और उसे गैर कृषि भूमि में लाना होगा। आपके पास जमीन के पूरे डॉक्यूमेंट्स और नक्शा होना चाहिए।  

कंपनी के वेबसाइट पर करना होगा अप्लाई

पेट्रोल पंप का आवेदन करने के लिए आपको कंपनी की वेबसाइट पर ही आवेदन करना होगा। इसके लिए कंपनी अखबारों में विज्ञापन देकर लोगों को सूचित करेगी। अब सभी तेल कंपनियां ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार करती हैं। अन्य किसी भी तरह से किए गए आवेदन को अस्वीकार कर दिया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed