फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Reliance BP petrol pumps to dent PSU market share Morgan Stanley

रिलायंस-बीपी पेट्रोल पंपों की स्थापना से बढ़ेगी सरकारी तेल कंपनियों की मुश्किलें: मॉर्गन स्टेनली

Sun, 22 Dec 2019 02:18 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sun, 22 Dec 2019 02:18 PM IST
विज्ञापन
Reliance BP petrol pumps to dent PSU market share Morgan Stanley

विज्ञापन

भारत की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) और यूके की बीपी की जियो-बीपी ब्रांड के तहत पेट्रोल पम्पों की स्थापना से सरकार के स्वामित्व वाली तेल विपणन कंपनियों की बाजार हिस्सेदारी पर असर पड़ेगा। मॉर्गन स्टेनली की एक रिपोर्ट में यह बात कही गई है। रिलायंस और बीपी ने पिछले हफ्ते ही अपनी खुदरा ईंधन भागीदारी का ब्योरा दिया था, जिसमें ब्रिटेन की कंपनी की 49 फीसदी हिस्सेदारी होगी।

इस साझेदारी के तहत आरआईएल के पम्पों की संख्या मौजूदा 1,400 से बढ़ाकर 5,500 कर दी जाएगी। इसके तहत विमानन ईंधन स्टेशनों की संख्या भी 30 से बढ़ाकर 45 की जाएगी। मॉर्गन स्टेनली ने कहा, ‘नए ईंधन स्टेशन खोलने का लक्ष्य तेल विपणन कंपनियों के लक्ष्य की तुलना में लगभग दो-तिहाई है। इससे आरआईएल को घरेलू बाजार में ज्यादा रिफआइंड उत्पाद बेचने में मदद मिलेगी, साथ ही निर्यात में भी आसानी होगी।’

विज्ञापन

बकाया तय करने में हुई जल्दबाजी: आरआईएल

विज्ञापन
विज्ञापन

नई दिल्ली। आरआईएल ने सऊदी अरामको के साथ 15 अरब डॉलर की सौदे पर सरकार की दिल्ली उच्च न्यायालय में दायर याचिका पर तगड़ा जवाब दिया है। आरआएल ने कहा कि यह सौदा अभी तक पूरा नहीं हुआ है, इसलिए अंतिम देनदारी अभी तय नहीं की जा सकती है।



जवाबी शपथ पत्र में आरआईएल ने कहा, यह कहना गलत है कि मध्यस्थता न्यायाधिकरण ने कंपनी और उसके साझेदारों के लिए सरकार को 3.5 अरब डॉलर के भुगतान का आदेश पारित कर दिया है। आरआईएल ने कहा, ‘मध्यस्थता फैसले में न तो बकाये का उल्लेख किया गया है, न ही याचिका में इसका खुलासा किया गया है।’ सरकार ने कहा कि तेल और गैस उत्पादन से हुए मुनाफे में उसकी हिस्सेदारी के संशोधित आंकड़ों के आधार पर इसकी गणना की गई है।

रिलायंस का बाजार पूंजीकरण सबसे अधिक

रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाजार पूंजीकरण में 10,744.95 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई , जिसके बाद ये 10,13,892.21 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। बाजार पूंजीकरण के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज शीर्ष पर है। 10 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के बाजार पूंजीकरण वाली रिलायंस भारत की पहली कंपनी बन गई है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाद टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज का बाजार पूंजीकरण सबसे अधिक है। साल 2018 अगस्त में भी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने रिकॉर्ड बनाया था जब कंपनी का बाजार पूंजीकरण पहली बार आठ लाख करोड़ के पार गया था। मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज ने पिछले पांच सालों में सबसे ज्यादा पूंजी बनाई है। इस दौरान कंपनी का पूंजीकरण 5.6 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed