फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Reliance Annual General Meeting Mukesh Ambani announced about Jio Mart and its services

कोरोना काल में जियो मार्ट का साथ, हर दिन 200 शहरों में पहुंच रहे 2.5 लाख ऑर्डर

Wed, 15 Jul 2020 04:27 PM IST
Tanuja Yadav बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 15 Jul 2020 04:27 PM IST
विज्ञापन
Reliance Annual General Meeting Mukesh Ambani announced about Jio Mart and its services
reliance agm 2020 - फोटो : amarujala

रिलायंस इंडस्ट्रीज की 43वीं सालाना महासभा खत्म हो चुकी है और इस साल के बड़े एलानों पर से पर्दा उठ चुका है। कोरोना काल के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज ने जियो मार्ट को लॉन्च किया, जिसने देश के 200 शहरों में अपनी सेवा दी। जियो मार्ट की मदद से हर दिन ढाई लाख ऑर्डर की सप्लाई हुई।

विज्ञापन


रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने हर साल की तरह इस साल में जियो का एक नया प्रोडक्ट लॉन्च किया, जिसका नाम जियो ग्लास है। इसके अलावा मुकेश अंबानी ने बताया कि उन्होंने जियो मार्ट की शुरुआत की ताकि कोरोना के बीच किराना दुकानों से लोगों तक सामान आसानी से पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन


मुकेश अंबानी ने जियो मार्ट को किराने का भरोसेमंद पार्टनर बताया और कहा कि जियो मार्ट और व्हाट्सएप से किराना और छोटे कारोबारियों को नौकरियों के कई अवसर मिलेंगे। जियो मार्ट का लक्ष्य देश के हर कोने तक अपनी पहुंच बढ़ाने और डिलिवरी क्षमता को बढ़ाने की दिशा में काम करना है। मुकेश अंबानी ने बताया कि जल्द ही जियो मार्ट के जरिए इलेक्ट्रॉनिक आइटम, फैशन, फार्मास्युटिकल और स्वास्थ्य संबंधी उत्पाद भी उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अलावा जियो मार्ट देश में लोगों को शॉपिंग के शानदार अनुभवों से रूबरू कराने की योजना बना रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए उद्ममियों, कारोबारियों और ब्रॉन्ड्स को अपने साथ जोड़ने की कवायद तेज कर दी गई है। मुकेश अंबानी का कहना है कि इससे देश में उपभोक्ताओं की मांग बढ़ेगी। इससे देश में मैन्यूफैक्चरिंग बढ़ेगी और स्टार्टअप्स को उभरने का मौका मिलेगा। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने कहा कि इससे देश में कृषि उत्पादों समेत कई सामान का निर्यात भी किया जा सकता है। ईशा अंबानी ने बताया था कि जियो मार्ट किराना दुकानदारों और ग्राहकों के बीच में एक पुल का काम करता है। ईशा अंबानी ने बताया कि जियो मार्ट ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीकों से दुकानदार और ग्राहक को जोड़ता है।


बता दें कि जियो मार्ट एक ऑनलाइन टू ऑफलाइन मार्केटप्लेस है, जिसके तहत नजदीकी किराना स्टोर की मदद से ग्राहकों को किराने का सामान उपलब्ध कराया जाता है। पिछले साल दिसंबर महीने में जियो मार्ट की शुरुआत की गई थी लेकिन इसका अब देश के 200 शहरों में विस्तार हो चुका है। जियो मार्ट में आम उपभोक्ताओं की जरूरतों से जुड़ें 50,000 से ज्यादा प्रोडक्ट उपलब्ध हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज देश के तीन करोड़ खुदरा व्यापारियों को अपने साथ जोड़ने का एलान कर चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed