{"_id":"60d458a680a4081d7b2757e5","slug":"reliance-agm-saudi-aramco-chairman-rumayyan-also-attended-the-reliance-board-meeting-became-independent-director","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी खबर: रिलायंस इंडस्ट्रीज के बोर्ड में शामिल हुए सऊदी अरामको के चेयरमैन, मुकेश अंबानी ने किया एलान","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
बड़ी खबर: रिलायंस इंडस्ट्रीज के बोर्ड में शामिल हुए सऊदी अरामको के चेयरमैन, मुकेश अंबानी ने किया एलान
Thu, 24 Jun 2021 03:34 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Thu, 24 Jun 2021 03:34 PM IST
सार
रिलायंस व अरामको के बीच 15 अरब डॉलर का बड़ा करार हुआ है। इसी करार के तहत रिलायंस में सउदी अरब वेल्थ फंड के गर्वनर रुमायन को रिलायंस के निदेशक मंडल में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
अरामको के चेयरमैन यासिर अल रुमायन
- फोटो : social media
विस्तार
रिलायंस इंडस्ट्रीज की एजीएम में गुरुवार को सऊदी अरब की तेल कंपनी अरामको के चेयरमैन यासिर अल रुमायन भी शरीक हुए। वह बतौर स्वतंत्र निदेशक के रूप में बैठक में शामिल हुए।
रिलायंस इंडस्ट्रीज के निदेशक मंडल के 14 सदस्यों में से आधे स्वतंत्र निदेशक हैं। इनमें एसबीआई की पूर्व अध्यक्ष अरुंधति भट्टाचार्य, मैकिंसे इंडिया के पूर्व प्रमुख आदिल जैनुलभाई, पूर्व सीएसआईआर प्रमुख आरए माशेलकर शामिल हैं। सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता वाईपी त्रिवेदी इसी साल बोर्ड से सेवानिवृत्त हुए हैं।
विज्ञापन
रिलायंस की 44 वीं एजीएम में मुकेश अंबानी ने कहा, 'मैं सऊदी अरामको के चेयरमैन और पीआईएफ के गवर्नर यासिर अल-रुमायन का रिलायंस इंडस्ट्रीज के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक के रूप में शामिल होने का स्वागत करता हूं।'
विज्ञापन
सऊदी अरामको के चेयरमैन रुमायन को निदेशक मंडल में शामिल करने का एलान रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कंपनी की एजीएम में किया। रुमायन को रिलायंस इंडस्ट्रीज लि. के निदेशक मंडल में शामिल किया गया है। वे स्वतंत्र निदेशक बनाए गए हैं। रिलायंस व अरामको के बीच हुए 15 अरब डॉलर के करार के तहत यह कदम उठाया गया है।