फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Relaxation of the ban imposed since 2012, permission to export of Hilsa from Bangladesh to India on Durga Puja

Durga Puja: 2012 से लगे प्रतिबंध में ढील, दुर्गा पूजा पर बांग्लादेश से भारत को 1200 टन हिल्सा निर्यात की मंजूर

Tue, 09 Sep 2025 12:53 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Tue, 09 Sep 2025 12:53 PM IST
सार

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने दुर्गा पूजा के अवसर पर भारत को 1,200 टन हिल्सा मछली के निर्यात की विशेष अनुमति दी। जुलाई 2012 से बांग्लादेश ने हिल्सा के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया था। 

विज्ञापन
Relaxation of the ban imposed since 2012, permission to export of Hilsa from Bangladesh to India on Durga Puja
हिल्सा मछली (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobestock

विस्तार

बांग्लादेश ने दुर्गा पूजा से पहले भारत को 1,200 टन हिल्सा मछली के निर्यात की अनुमति देने का फैसला किया है। इस मछली को स्थानीय तौर पर इलिश के रूप में जाना जाता है।बांग्लादेश के वाणिज्य मंत्रालय ने सोमवार देर रात एक अधिसूचना में यह जानकारी दी। जुलाई 2012 से बांग्लादेश ने हिल्सा के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया था, लेकिन 2019 से दुर्गा पूजा के दौरान भारत को निर्यात के लिए विशेष अनुमति दे दी है । 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Tariffs: USIBC ने ट्रंप-मोदी की टिप्पणियों का किया स्वागत, कहा- भारत यूएस व्यापार समझौते को जल्द दें अंतिम रूप

विज्ञापन

प्रति किलोग्राम हिल्सा का न्यूनतम निर्यात मूल्य 12.50 डॉलर

अधिसूचना में कहा गया है कि इच्छुक निर्यातकों से कार्यालय समय के दौरान 11 सितंबर, 2025 को शाम 5 बजे तक हार्ड कॉपी में आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं। आवेदन के साथ निर्यातक कंपनी का अद्यतन व्यापार लाइसेंस, ईआरसी, आयकर प्रमाण पत्र, वैट प्रमाण पत्र, बिक्री अनुबंध, मत्स्य पालन विभाग से लाइसेंस सहित प्रासंगिक दस्तावेज संलग्न होने चाहिए। इसमें कहा गया है कि सरकार ने प्रति किलोग्राम हिल्सा का न्यूनतम निर्यात मूल्य 12.50 डॉलर निर्धारित किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Gold Price: सोने की कीमत ने रचा इतिहास, पहली बार 1.10 लाख रुपये का आंकड़ा किया पार; निवेशकों में भारी उत्साह

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने भारत को कुल 2420 टन हिल्सा का निर्यात किया

इससे पहले 27 सितंबर, 2024 को बांग्लादेश से लगभग 45-50 टन वजन वाली पद्मा हिल्सा' की पहली खेप शुक्रवार सुबह पश्चिम बंगाल पहुंची। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने भारत को कुल 2,420 टन हिल्सा मछली का निर्यात किया। हावड़ा के थोक मछली बाजार में हिल्सा मछली का थोक भाव फिलहाल 1,400 से 1,600 रुपये प्रति किलोग्राम है। अपने बेहतरीन स्वाद के लिए मशहूर यह मछली पेट्रापोल-बेनापोल सीमा पार करके हावड़ा बाजार पहुंचती है। यहां से इसे कोलकाता और उसके आसपास के विभिन्न खुदरा बाजारों में बेचा जाता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed