{"_id":"58b80c604f1c1bbd56834535","slug":"relaince-jio-gets-payment-bank-license-nod-from-rbi-partners-with-sbi","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिलायंस जियो को मिला पेमेंट बैंक का लाइसेंस, SBI के साथ की साझेदारी","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी ","slug":"business-diary"}}
रिलायंस जियो को मिला पेमेंट बैंक का लाइसेंस, SBI के साथ की साझेदारी
amarujala.com- presented by: अनंत पालीवाल
Updated Thu, 02 Mar 2017 05:57 PM IST
विज्ञापन
रिलायंस जियो को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की तरफ से पेमेंट बैंक का लाइसेंस मिल गया है। जियो, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के साथ मिलकर के इसको लांच करने जा रहा है।
हालांकि इस बारे में अभी आरबीआई ने इसके लिए आधिकारिक तौर पर कोई नोटिफिकेशन नहीं जारी किया है। अंग्रेजी अखबार लाइव मिंट के अनुसार, जियो इस महीने के अंत तक अपने पेमेंट बैंक को शुरू कर देगा।
बेचेगा इन्श्योरेंस और वित्तीय उत्पाद
रिलायंस जियो पेमेंट बैंक से रेवेन्यू जुटाने के लिए कई तरह के वित्तीय और इन्श्योरेंस उत्पादों को बेचेगा। इस डेवलपमेंट से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इसको जियो के प्लान के साथ बंडल किया जा सकता है और कई दुकानदारों के साथ टाईअप किया जा सकता है।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा कि रिलायंस अपनी बैंकिंग सर्विस को जियो के सभी नए और पुराने ग्राहकों को मुहैया कराएगा। इसके साथ ही वो रिटेल नेटवर्क, मर्चेंट आउटलेट्स, जियो रिटेलर के साथ टाइअप करेगी।