फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Regulations should foster innovations, not wipe them out: Sitharaman

Sitharaman on Innovation: 'नियमों से नवाचारों को बढ़ावा मिले, उन्हें खत्म नहीं करना चाहिए', बोलीं वित्त मंत्री

Mon, 15 Sep 2025 02:43 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 15 Sep 2025 02:43 PM IST
सार

वित्त मंत्री ने 'विकसित भारत के लिए एआई: त्वरित आर्थिक विकास के अवसर' रिपोर्ट जारी करते हुए कहा कि सरकार न केवल एआई प्रौद्योगिकियों को अपनाने के लिए प्रतिबद्ध है, बल्कि विभिन्न क्षेत्रों में उनके जिम्मेदार प्रयोग को भी सुनिश्चित करना चाहती है। उन्होंने आगे क्या कहा, आइए जानें।

विज्ञापन
Regulations should foster innovations, not wipe them out: Sitharaman
निर्मला सीतारमण - फोटो : PTI

विस्तार

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को ऐसे नियमों की आवश्यकता पर जोर दिया जो प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नवाचार को, खासकर कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के मामले में, दबाने के बजाय, जिम्मेदार तरीके से उसे बढ़ावा दें।

विज्ञापन


वित्त मंत्री ने 'विकसित भारत के लिए एआई: त्वरित आर्थिक विकास के अवसर' रिपोर्ट जारी करते हुए कहा कि सरकार न केवल एआई प्रौद्योगिकियों को अपनाने के लिए प्रतिबद्ध है, बल्कि विभिन्न क्षेत्रों में उनके जिम्मेदार प्रयोग को भी सुनिश्चित करना चाहती है। नीति आयोग की ओर से तैयार की गई रिपोर्ट को जारी करने के बाद सीतारमण ने कहा, "हम ऐसा नियमन नहीं चाहते जो सचमुच प्रौद्योगिकी को ही खत्म कर दे। हम नियमन चाहते हैं क्योंकि हम तकनीक का जिम्मेदारी के साथ प्रयोग करना चाहते हैं।"
विज्ञापन


वित्त मंत्री ने कहा, "एआई तेजी से प्रगति करने वाली, वास्तविक समय वाली, गतिशील चीज है, और इसलिए हम सभी को सचेत रहना होगा कि हम नैतिकता से पीछे न हटें, क्योंकि एआई की भी अपनी चुनौतियां हो सकती हैं।" उन्होंने कहा कि चुनौती सिर्फ नौकरियों में ही नहीं है, बल्कि यह भी है कि इनका दुरुपयोग किस तरह किया जा सकता है। इससे समाज पर बुरा असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार, अनुमान हैं कि जहां एआई अनेक नई भूमिकाएं सृजित करेगा, वहीं यह अनेक मौजूदा नौकरियों को भी समाप्त कर देगा। विशेष रूप से लिपिकीय, नियमित और निम्न-कौशल वाले क्षेत्रों में एआई की भूमिका घट सकती है। 

भारत के लिए चुनौती दोहरी होगी कि एआई के क्षेत्र में वह नए अवसरों को तलाश कर एआई कौशल के साथ कार्यबल तैनात करे और सुनिश्चित करे कि जिन लोगों को नौकरी गंवानी पड़ी है, उन्हें फिर से नौकरी मिले।  

सीतारमण ने कहा कि नवाचार को विकास में तब्दील करने के लिए उसका बाजार से मेल खाना जरूरी है। उन्होंने कहा, भारत को एक साथ घरेलू मांग को गहरा करने और वैश्विक मूल्य शृंखलाओं में मजबूत भागीदारी हासिल करने की आवश्यकता है

वित्त मंत्री ने वैश्विक वित्तीय सेवा प्रदाता के रूप में गिफ्ट सिटी की भूमिका के बारे में बताया

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को आईएफएससी गिफ्ट सिटी की वैश्विक वित्तीय सेवा प्रदाता के रूप में भूमिका पर प्रकाश डाला। एचएसबीसी पीएलसी के शीर्ष प्रबंधन के साथ बैठक के दौरान, सीतारमण ने विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत, स्थिरता, नवाचार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को अपनाने और समावेशिता की दिशा में रोडमैप की रूपरेखा प्रस्तुत की। GIFT IFSC, अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र, गांधीनगर गुजरात में स्थित है। एचएसबीसी समूह के अध्यक्ष मार्क ई टकर और ब्रिटेन स्थित वित्तीय सेवा कंपनी के बोर्ड सदस्यों ने यहां वित्त मंत्री से मुलाकात की।

वित्त मंत्रालय ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि बैठक में भारत की विकास कहानी, भारत सरकार की नीतिगत पहलों और भारत को समर्थन देने में एचएसबीसी की भूमिका पर ध्यान केंद्रित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed