फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Redseer Report E-commerce giants may clock 11.8 Billion Dollar in gross festive sales

Redseer Report:  त्योहारों में 11.8 अरब डॉलर तक पहुंचेगी ऑनलाइन बिक्री, फैशन श्रेणी में बढ़ेगी मांग

Fri, 09 Sep 2022 05:41 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, मुंबई।
एजेंसी, मुंबई। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 09 Sep 2022 05:41 AM IST
सार

बेहतर सौदे और नई लॉन्च की वजह से मोबाइल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों की बिक्री भी इस त्योहारी सीजन मजबूत रहेगी। रेडसीर स्ट्रैटजी कंसल्टेंट्स के एसोसिएट पार्टनर संजय कोठारी ने कहा, हमारा अनुमान है कि 2018 के मुकाबले ऑनलाइन दुकानदारों की संख्या करीब चार गुना बढ़ी है।

विज्ञापन
Redseer Report E-commerce giants may clock 11.8 Billion Dollar in gross festive sales
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ई-कॉमर्स कंपनियों की बिक्री इस त्योहारी सीजन सालाना आधार पर 28 फीसदी बढ़कर 11.8 अरब डॉलर पहुंच सकती है। 2018 के मुकाबले इस सीजन में ऑनलाइन खरीदारों की संख्या दोगुनी होने की उम्मीद है। रेडसीर ने रिपोर्ट में कहा, छोटे शहरों के दम पर इस साल फैशन श्रेणी में ऑनलाइन खरीदारी बढ़ेगी। त्योहारी सीजन के पहले सप्ताह में ही 5.9 अरब डॉलर की बिक्री का अनुमान है।

विज्ञापन


चार गुना बढ़े ऑनलाइन दुकानदार
बेहतर सौदे और नई लॉन्च की वजह से मोबाइल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों की बिक्री भी इस त्योहारी सीजन मजबूत रहेगी। रेडसीर स्ट्रैटजी कंसल्टेंट्स के एसोसिएट पार्टनर संजय कोठारी ने कहा, हमारा अनुमान है कि 2018 के मुकाबले ऑनलाइन दुकानदारों की संख्या करीब चार गुना बढ़ी है। इसकी प्रमुख वजह कारोबारियों के डिजिटल को अपनाने और छोटे शहरों में उनकी बढ़ती पैठ है।
विज्ञापन


30 फीसदी बढ़ेगी कुल ऑनलाइन बिक्री
रिपोर्ट में कहा गया है कि त्योहारी बिक्री में भारी वृद्धि से कुल ऑनलाइन खुदरा बिक्री बढ़ेगी और इस साल 30 फीसदी बढ़कर 68 अरब डॉलर तक पहुंच जाएगी। 2021 में यह आंकड़ा 52 अरब डॉलर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed