फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Real Estate: strong demand houses sales increased eight major cities 11 percent prices increased

Real Estate: मांग में मजबूती से देश के आठ प्रमुख शहरों में मकानों की बिक्री बढ़ी, कीमतों में 11 फीसदी तक इजाफा

Thu, 05 Oct 2023 06:24 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Thu, 05 Oct 2023 06:24 AM IST
सार

जुलाई-सितंबर में दिल्ली-एनसीआर में मकानों की बिक्री 27 फीसदी बढ़कर 13,981 इकाई पहुंच गई। मुंबई में बिक्री 4 फीसदी, बंगलूरू में 1.19%, पुणे में 20%, हैदराबाद में 5%, अहमदाबाद में 6%, चेन्नई में 5% व कोलकाता में 104% बढ़ी है। 

विज्ञापन
Real Estate: strong demand houses sales increased eight major cities 11 percent prices increased
demo pic

विस्तार

मजबूत मांग के दम पर देश के आठ प्रमुख शहरों में इस साल जुलाई-सितंबर तिमाही में मकानों की बिक्री सालाना आधार पर 12 फीसदी बढ़कर 82,612 इकाई पहुंच गई है। यह छह साल का तिमाही बिक्री का सर्वाधिक आंकड़ा है। 
विज्ञापन


नाइट फ्रैंक इंडिया की बुधवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, एक साल पहले की समान तिमाही में इन शहरों में कुल 73,691 मकान बिके थे। चेयरमैन शिशिर बैजल ने कहा कि नई परियोजनाएं शुरू होने से आपूर्ति मजबूत बनी है। रियल एस्टेट क्षेत्र की सेहत भी सुधर रही है।
विज्ञापन


दिल्ली-एनसीआर में 27 फीसदी उछाल
जुलाई-सितंबर में दिल्ली-एनसीआर में मकानों की बिक्री 27 फीसदी बढ़कर 13,981 इकाई पहुंच गई। मुंबई में बिक्री 4 फीसदी, बंगलूरू में 1.19%, पुणे में 20%, हैदराबाद में 5%, अहमदाबाद में 6%, चेन्नई में 5% व कोलकाता में 104% बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


11 फीसदी तक बढ़े दाम 
आठ प्रमुख शहरों में जुलाई-सितंबर में मकानों के दाम 11 फीसदी तक बढ़े हैं। हैदराबाद में दाम सर्वाधिक 11 फीसदी बढ़े हैं। कोलकाता में 7 फीसदी, बंगलूरू व मुंबई में 6-6 फीसदी, पुणे में 5 फीसदी, अहमदाबाद व दिल्ली-एनसीआर में 4-4 फीसदी और चेन्नई में 3% तेजी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed