फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   RBI: Web series on 90 years journey of Reserve Bank, RBI has entrusted the tender to this production house

RBI: रिजर्व बैंक की 90 साल की यात्रा पर बनेगी वेब सीरीज, आरबीआई ने इस प्रोडक्शन हाउस को सौंपा काम

Mon, 11 Nov 2024 04:43 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 11 Nov 2024 04:43 PM IST
सार

Reserve Bank of India: देश की अर्थव्यवस्था में भारतीय रिजर्व बैंक के योगदान और उसकी महत्ता को आम लोगों को बताने के लिए एक वेब सीरीज का निर्माण किया जाना है। आरबीआई ने इससे जुड़ी निविदा जारी कर दी है। आइए इस बारे में और विस्तार से जानें।

विज्ञापन
RBI: Web series on 90 years journey of Reserve Bank, RBI has entrusted the tender to this production house
भारतीय रिजर्व बैंक - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय रिजर्व बैंक की 90 साल की यात्रा पर एक वेब सीरीज बनने वाली हैं, जिसे देखकर लोगों को देश की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था में केंद्रीय बैंक की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में बेहतर समझ बनाने में मदद मिलेगी। आरबीआई के अनुसार 6.5 करोड़ रुपये में वेब सीरीज तैयार करने की निविदा प्रोडक्शन हाउस स्टार इंडिया को सौंपी गई है।

विज्ञापन


1935 में स्थापित भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने इस वर्ष अप्रैल में 90 वर्ष पूरे कर लिए। जुलाई में केंद्रीय बैंक की ओर से वेब सीरीज बनाने के प्रस्ताव (आरएफपी) जारी किए जाने के बाद स्टार इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, वायाकॉम 18, जी एंटरटेनमेंट नेटवर्क लिमिटेड और डिस्कवरी कम्युनिकेशंस इंडिया " इसे बनाने की दौड़ में शामिल हुए थे। प्रस्ताव के तहत आरबीआई के 90 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में वेब सीरीज के निर्माण और वितरण" किया जाना है।
विज्ञापन


आरबीआई के अनुसार जी एंटरटेनमेंट नेटवर्क और डिस्कवरी कम्युनिकेशंस इंडिया तकनीकी मूल्यांकन दौर से आगे नहीं बढ़ पाए वहीं स्टार इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और वायाकॉम 18 अंतिम दौर में पहुंचे। आरबीआई के अनुसार, स्टार इंडिया को वेब सीरीज बनाने के लिए 6.5 करोड़ रुपये का टेंडर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरएफपी दस्तावेज के अनुसार, आरबीआई ने लगभग 25-30 मिनट के पांच एपिसोड की एक वेब शृंखला बनाने की इच्छा जताई थी, जिसे आरबीआई की 90 साल की यात्रा के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय टीवी चैनलों और/या ओटीटी प्लेटफार्मों पर प्रसारित किया जा सके।

आरबीआई की ओर से जारी दस्तावेज में कहा गया है कि पांच-एपिसोड की यह शृंखला अर्थव्यवस्था में केंद्रीय बैंक की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जनता की समझ बढ़ाने, अधिक सहभागिता को बढ़ावा देने व इसके संचालन और नीतियों में विश्वास और भरोसा पैदा करने का काम करेगी। 


आरबीआई ने इसे तैयार करने के लिए प्रोडक्शन हाउस, टीवी चैनलों और ओटीटी प्लेटफॉर्म से प्रस्ताव आमंत्रित किए थे। आरबीआई के अनुसार, इस परियोजना का पहला उद्देश्य आरबीआई के 90 साल के सफर के दौरान उसके कार्यों और संचालन का गहन अन्वेषण प्रदान करने के लिए एक व्यापक और आकर्षक सीरिज तैयार करना है। इस वेब सीरीज में 20 से 25 मिनट की अवधि वाले पांच एपिसोड होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed