फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   RBI to issue 1000 rupee note with added security feature

जानें क्या है ‘आर’ छपे 1,000 के नोट में खास

Wed, 11 May 2016 05:13 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 11 May 2016 05:13 PM IST
सार

  • इन बैंक नोटों पर आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन के हस्ताक्षर मौजूद होंगे और पीछे की तरफ छपने का वर्ष ‘2016’ अंकित होगा
  • अतीत में जारी किए गए 1,000 रुपये वर्ग के सभी नोट वैध मुद्रा के रूप में बने रहेंगे

विज्ञापन
RBI to issue 1000 rupee note with added security feature
अारबीअाई

विस्तार

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) जल्द ही दोनों संख्या पैनलों में अंग्रेजी अक्षर ‘आर’ बने हुए 1,000 रुपये वर्ग के बैंक नोटों को जारी करेगा। इन नोटों पर सीधी तरफ सभी अन्य सुरक्षा विशेषताएं मौजूद होंगी, जिनमें अंकों का बढ़ता आकार, ब्लीड लाइनें और बड़ा पहचान चिन्ह शामिल है।

विज्ञापन


यह बात आरबीआई ने एक विज्ञप्ति में कही। इन बैंक नोटों पर आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन के हस्ताक्षर मौजूद होंगे और पीछे की तरफ छपने का वर्ष ‘2016’ अंकित होगा।
विज्ञापन


अब जारी होने वाले इन नोटों का डिजाइन सभी प्रकार से पहले जारी किए गए महात्मा गांधी श्रेणी-2005 के 1,000 रुपये के नोटों के समान होगा। आरबीआई द्वारा अतीत में जारी किए गए 1,000 रुपये वर्ग के सभी नोट वैध मुद्रा के रूप में बने रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है 1000 नए नोटों में खास

RBI to issue 1000 rupee note with added security feature
एक हजार का नोट
-1000 के नए नोट में नंबरिंग पैटर्न इस प्रकार से किया गया है कि वह बाएं से दाएं बढ़ते क्रम में हों, जिसमें पहले के तीन नंबर एक ही साइज में रहेंगे।

- 1000 के नोट पर छह एंगुलर ब्लीड लाइन को चार सेटों में 1-2-2-1 के क्रम में दिया गया है, इन्हें नोट के ऊपर बांयी ओर और नीचे दांयी ओर देखा जा
सकता है। ये नेत्रहीनों के लिए मददगार होगा।

-इसके साथ ही मौजूदा 1000 रुपए के नोट में डायमंड चिन्ह को और बड़ा कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed