फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   RBI Report India Forex Reserve rise for the week ended June 13 now over 698 billion usd

Forex Reserve: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 2.294 अरब डॉलर बढ़ा, RBI ने बताया- 698.95 अरब डॉलर पर पहुंचा आंकड़ा

Fri, 20 Jun 2025 05:35 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Fri, 20 Jun 2025 05:35 PM IST
सार

Forex Reserves: देश का विदेशी मुद्रा भंडार 13 जून को समाप्त हफ्ते के दौरान 2.294 अरब डॉलर बढ़कर 698.95 अरब डॉलर पर पहुंच गया। भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। वहीं स्वर्ण भंडार 428 मिलियन डॉलर बढ़कर 86.316 अरब डॉलर हो गया। 

 

विज्ञापन
RBI Report India Forex Reserve rise for the week ended June 13 now over 698 billion usd
विदेशी मुद्रा भंडार - फोटो : Agency

विस्तार

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 13 जून को समाप्त सप्ताह के दौरान 2.294 अरब डॉलर बढ़कर 698.95 अरब डॉलर हो गया। आरबीआई ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इससे पहले 6 जून को सप्ताह में इसमें बढ़त दर्ज की गई थी। यह 5.17 अरब डॉलर बढ़कर 696.65 अरब डॉलर हो गया था। विदेशी मुद्रा भंडार ने सितंबर 2024 के अंत में 704.885 अरब  डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर को छूया था। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Moser Baer Case: उद्योगपति रतुल पुरी और अन्य को कोर्ट से बड़ी राहत, खारिज हुए बैंक धोखाधड़ी के आरोप

विज्ञापन

विदेशी मुद्रा आस्तियों में हुई 1.7 अरब डॉलर की बढ़ोतरी 

शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार 13 जून को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा आस्तियां 1.739 अरब डॉलर बढ़कर 589.426 अरब डॉलर पर पहुंच गईं। विदेशी मुद्रा आस्तियों में डॉलर के मुकाबले यूरो, पाउंड और येन जैसी अन्य मुद्राओं के उतार-चढ़ाव का भी असर शामिल होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वर्ण भंडार 428 मिलियन डॉलर बढ़ा 

भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा कि इस अवधि में स्वर्ण भंडार में भी उछाल आया है। सोना 428 मिलियन डॉलर बढ़कर 86.316 अरब डॉलर हो गया। केंद्रीय बैंक ने कहा कि स्पेशल ड्रॉइंग राइट्स (एसडीआर) भी 85 मिलियन डॉलर बढ़कर 18.756 अरब डॉलर हो गया। इसके अलावा, इस सप्ताह के दौरान अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में भारत की आरक्षित स्थिति भी 43 मिलियन डॉलर बढ़कर 4.452 बिलियन डॉलर हो गई।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed