फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   RBI Report India Forex Reserve over 81 crore USD increase total forex crossed 653 billion usd

FOREX: विदेशी मुद्रा भंडार 81.6 करोड़ डॉलर बढ़ा, रिजर्व बैंक ने बताया- देश में 653.71 अरब डॉलर फॉरेक्स रिजर्व

Fri, 28 Jun 2024 11:22 PM IST
ज्योति भास्कर बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: ज्योति भास्कर Updated Fri, 28 Jun 2024 11:22 PM IST
सार

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 81.6 करोड़ डॉलर बढ़ा है। रिजर्व बैंक ने बताया कि देश का कुल भंडार 653.71 अरब डॉलर हो गया है। फॉरेक्स रिजर्व पर यह जानकारी भारतीय रिजर्व बैंक ने दी है।

विज्ञापन
RBI Report India Forex Reserve over 81 crore USD increase total forex crossed 653 billion usd
भारतीय रिजर्व बैंक - फोटो : amarujala.com

विस्तार

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 21 जून को समाप्त सप्ताह में 81.6 करोड़ डॉलर बढ़कर 653.71 अरब डॉलर रहा। भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इससे पिछले सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 2.92 अरब डॉलर घटकर 652.89 अरब डॉलर रहा था। विदेशीमुद्रा भंडार का सर्वकालिक उच्चतम स्तर सात जून को 655.82 अरब डॉलर रहा था।
विज्ञापन

यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं का असर
रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक 21 जून को समाप्त सप्ताह में मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा मानी जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियां 10.6 करोड़ डॉलर घटकर 574.13 अरब डॉलर रही। डॉलर के संदर्भ में उल्लेखित विदेशी मुद्रा आस्तियों में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे गए यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की घट-बढ़ का प्रभाव शामिल होता है।

विज्ञापन

भारत की आरक्षित जमा 90 लाख डॉलर घटी
रिजर्व बैंक ने कहा कि समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान स्वर्ण आरक्षित भंडार का मूल्य 98.8 करोड़ डॉलर बढ़कर 56.96 अरब डॉलर रहा। विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 5.7 करोड़ डॉलर घटकर 18.05 अरब डॉलर रहा। रिजर्व बैंक ने कहा कि आलोच्य सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) के पास भारत की आरक्षित जमा 90 लाख डॉलर घटकर 4.57 अरब डॉलर रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed