फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   RBI NRIs sent record $29 billion in third quarter higher returns on Indian FCNR

RBI: प्रवासी भारतीयों ने तीसरी तिमाही में रिकॉर्ड 29 अरब डॉलर भेजे, भारतीय एफसीएनआर पर ज्यादा रिटर्न

Tue, 02 Apr 2024 06:36 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Tue, 02 Apr 2024 06:36 AM IST
सार

आरबीआई के आंकड़ों के मुताबिक, 1991 में उदारीकरण के बाद से अब तक का यह रिकॉर्ड है। कोविड के बाद के सर्वेक्षण से पता चला है कि सबसे ज्यादा रकम 23 फीसदी अमेरिका से भारत भेजी जा रही है।

विज्ञापन
RBI NRIs sent record $29 billion in third quarter higher returns on Indian FCNR
डॉलर

विस्तार

प्रवासी भारतीयों ने दिसंबर तिमाही में भारत में रिकॉर्ड 29 अरब डॉलर की रकम भेजी है। इसका कारण यह है कि विदेशी मुद्रा-गैर निवासी यानी एफसीएनआर से मिल रहे रिटर्न में लगातार तेजी आ रही है। इस वजह से पश्चिमी देशों के बैंकों के जमा की तुलना में यहां पर ज्यादा ब्याज मिल रहा है। 2023 में कुल 100 अरब डॉलर की रकम मिलने का अनुमान जताया गया है।

विज्ञापन


आरबीआई के आंकड़ों के मुताबिक, 1991 में उदारीकरण के बाद से अब तक का यह रिकॉर्ड है। कोविड के बाद के सर्वेक्षण से पता चला है कि सबसे ज्यादा रकम 23 फीसदी अमेरिका से भारत भेजी जा रही है। खाड़ी देशों से आने वाली रकम में गिरावट आ रही है। विश्लेषकों के मुताबिक, पिछला वित्त वर्ष वैश्विक स्तर पर एक अच्छा वर्ष रहा है। 
विज्ञापन


इन तीन कारणों से भारत में आ रही ज्यादा रकम
विश्लेषकों के मुताबिक, इस रिकॉर्ड रकम के आने के कई कारण हो सकते हैं। एक तो त्योहारी सीजन में परिवारों की जरूरतों के लिए पैसा भेजना। दूसरा डॉलर की तुलना में रुपये में गिरावट और तीसरा बैंकों की ओर से एफसीएनआर में ज्यादा ब्याज। अप्रैल-जनवरी 2023-24 के दौरान एफसीएनआर जमा में कुल 4.15 अरब डॉलर की रकम आई है। यह उसके पहले के साल की तुलना में तीन गुना अधिक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed