फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   RBI, Nepal Rastra Bank sign pact for UPI-NPI linkage

UPI NPI Linkage: यूपीआई व एनपीआई को किया जाएगा लिंक, भारत और नेपाल के केंद्रीय बैंक के बीच शर्तों पर सहमति

Thu, 15 Feb 2024 07:10 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 15 Feb 2024 07:10 PM IST
सार

UPI NPI Linkage: यूपीआई और एनपीआई के एकीकरण का उद्देश्य भारत और नेपाल के बीच सीमा पार से पैसों के लेन-देन को सुविधाजनक बनाना है। इसकी मदद से दोनों प्रणालियों के उपयोगकर्ता त्वरित और कम लागत के साथ फंड ट्रांसफर करने में सक्षम होंगे।

विज्ञापन
RBI, Nepal Rastra Bank sign pact for UPI-NPI linkage
यूपीआई - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और नेपाल के केंद्रीय बैंकों ने गुरुवार को दोनों देशों के तेज भुगतान प्रणालियों भारत के एकीकृत भुगतान इंटरफेस (यूपीआई) और नेपाल के राष्ट्रीय भुगतान इंटरफेस (एनपीआई) के एकीकरण की शर्तों पर हस्ताक्षर किए।

विज्ञापन


यूपीआई और एनपीआई के एकीकरण का उद्देश्य भारत और नेपाल के बीच सीमा पार से पैसों के लेन-देन को सुविधाजनक बनाना है। इसकी मदद से दोनों प्रणालियों के उपयोगकर्ता त्वरित और कम लागत के साथ फंड ट्रांसफर करने में सक्षम होंगे।
विज्ञापन


आरबीआई ने इस बारे में एक बयान में कहा कि यूपीआई और एनपीआई जैसी तेज भुगतान प्रणालियों के जुड़ने से भारतीय रिज़र्व बैंक और नेपाल राष्ट्र बैंक के बीच सहयोग और वित्तीय कनेक्टिविटी और गहरा होगा। यह दोनों देशों के बीच स्थायी ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आर्थिक संबंधों को सुदृढ़ करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय बैंकों के बीच संदर्भ की शर्तों पर हस्ताक्षर होने के बाद, UPI और NPI को इंटरलिंक करने के लिए आवश्यक प्रणाली को इस्तेमाल में लाया जाएगा। आरबीआई ने कहा कि यूपीआई-एनपीआई लिंकेज की औपचारिक रूप से शुरुआत भविष्य में किसी और दिन की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed